फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Officials should complete the road repair work in the district within the stipulated time period: DC

जिले में सड़कों की मरम्मत का कार्य निर्धारित समयावधि में पूरे करें अधिकारी : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Officials should complete the road repair work in the district within the stipulated time period: DC
वीसी रूम में अ​धिकारियों को दिशा निर्देश देते उपायुक्त महावीर कौ​शिक। 
भिवानी। डीसी महावीर कौशिक ने कहा कि सड़क निर्माण से संबंधित लोकनिर्माण विभाग, मार्केटिंग बोर्ड और जिला परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि वे सरकार की ओर से निर्धारित 15 जून तक समयावधि के दौरान जिले में सड़कों की मरम्मत का कार्य करवाएं। अधिकारी तुरंत जर्जर सड़कों की पहचान करें।
विज्ञापन

उन्होंने लघु सचिवालय स्थित वीसी रूम में अधिकारियों को बैठक में निर्देश दिए। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पंचायती राज विभाग की जिन सड़कों को मार्केटिंग बोर्ड की ओर से बनवाया गया है और अब जिला परिषद में मर्ज किया गया है। इन सभी सड़कों का पूरा विवरण उपायुक्त कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। हर पथ पोर्टल पर डाले गए विकास कार्यों की पूरी समीक्षा करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

हर पथ पोर्टल की मुख्यमंत्री कार्यालय से सीधी समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सड़कों को गड्ढ़ा-मुक्त बनाने के उद्देश्य से विकसित जीआईएस-आधारित हर पथ एप्लीकेशन का अपग्रेड वर्जन 2.0 को 25 अप्रैल को सीएम की ओर से लांच किया जाएगा। इस पर आमजन प्रदेश में क्षतिग्रस्त सड़कों या सड़कों में गड्डों की शिकायत दर्ज कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे त्वरित निपटान सुनिश्चित करते हुए सड़कों का सुधार किया जाएगा। डीसी ने कहा कि भिवानी नगर परिषद और नगर पालिका बवानीखेड़ा, सिवानी और लोहारू के सभी नालों की साफ-सफाई बारिश के मौसम से पहले करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने पंचायती राज, मार्केटिंग बोर्ड, नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं की सड़कों के पुनर्निर्माण और नए विकास कार्य करवाने के लिए संबंधित पार्षद और अध्यक्ष को भी शामिल करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed