फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Officials of Chhatrapati Shivaji branch of Bharat Vikas Parishad took responsibility

Bhiwani News: भारत विकास परिषद की छत्रपति शिवाजी शाखा के पदाधिकारियों ने ग्रहण किया दायित्व

Mon, 14 Apr 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 14 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Officials of Chhatrapati Shivaji branch of Bharat Vikas Parishad took responsibility
लोहारू। सेवा, संस्कार, सहयोग और सद्भावना के संदेश को सार्थक करने वाले भारत विकास परिषद की शिवाजी शाखा के नए पदाधिकारियों ने रविवार को दायित्व ग्रहण कर लिया। संगठन के पश्चिमी प्रांत अध्यक्ष राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. राजीव वत्स, सचिव मा. पवन स्वामी, कोषाध्यक्ष संपत्ति देवी ने दायित्व ग्रहण किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने संगठन के कार्यों और गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत विकास परिषद की स्थापना 1968 में हुई थी और आज देश भर में इसकी 1600 से अधिक शाखाएं हैं। यह बच्चों को आदर्श नागरिक बनाने, समाज में समरसता, संस्कार विकसित करने, पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभा रही है। शाखा के निवर्तमान सचिव मुकेश शर्मा ने गत वर्ष का लेखा जोखा और संगठन की गत वर्ष की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

शाखा संरक्षक वासु मतानी ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और पदाधिकारियों और सदस्यों ने शपथ भी ली। कार्यक्रम में अशोक शर्मा, जितेन्द्र भारद्वाज, सुशील शर्मा, राजकुमार महेंद्रगढिय़ा, पार्षद अजय शर्मा, पार्षद अंतर सिंह, रवि केडिया, रामभगत सोलंकी, संजय खंडेलवाल, सुरेश भारद्वाज शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed