फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Officials held a meeting at the Board headquarters for Haryana Teacher Eligibility Test, preparations complete

Bhiwani News: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए बोर्ड मुख्यालय पर अधिकारियों ने की बैठक, तैयारियां पूरी

Fri, 25 Jul 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 25 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Officials held a meeting at the Board headquarters for Haryana Teacher Eligibility Test, preparations complete
हरियाणा विद्यालय ​शिक्षा बोर्ड का मुख्य द्वार।  
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 30 और 31 जुलाई को आयोजित की जा रही हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा की पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को बोर्ड मुख्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार और सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने की।
विज्ञापन

बैठक में उड़नदस्तों को उनके उत्तरदायित्वों की विस्तार से जानकारी दी गई। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि एचटेट की विश्वसनीयता और गरिमा बनाए रखने के लिए इस बार अभूतपूर्व प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों के आसपास धारा-144 लागू रहेगी। बोर्ड अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर जैमर, बायोमैट्रिक सिस्टम, अंगूठे के निशान की डाटा कैप्चरिंग, सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी की नियमित जांच की जाए। परीक्षा केंद्र में बिना वैध पहचान-पत्र किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का प्रवेश वर्जित रहेगा। सभी स्टाफ सदस्यों को गले में पहचान-पत्र पहनना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी उड़नदस्ते सदस्य या पर्यवेक्षक का ब्लड रिलेशन किसी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा में शामिल हो रहा है तो उसकी सूचना तत्काल बोर्ड कार्यालय या जिला प्रश्र-पत्र उड़नदस्ते को दी जाए और वे उस केंद्र का निरीक्षण न करें। इसी प्रकार केंद्र अधीक्षक, उप-केंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक, लिपिक या चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का कोई निकट संबंधी अगर उसी केंद्र पर परीक्षा दे रहा है, तो उसकी नियुक्ति वहां नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड द्वारा मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है जिससे किसी भी आपात स्थिति या जानकारी के लिए संपर्क किया जा सकेगा। कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 01664-254302, 254304, 254601, 254604 हैं। इसके अतिरिक्त व्हाट्सएप नंबर 8816840349 पर भी अभ्यर्थियों और अधिकारियों की सुविधा के लिए जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed