फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Officers should work with transparency and accountability: DC

पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करें अधिकारी : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Officers should work with transparency and accountability: DC
डीआरडीए हाल में अ​धिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त साहिल गुप्ता। 
भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी बोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीसी साहिल गुप्ता ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ पात्र लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में विकास कार्यों के क्रियान्वयन, प्रमुख योजनाओं, सरल, सीएम विंडो, समाधान शिविर, जनसंवाद, रात्रि ठहराव कार्यक्रम, सीपी ग्राम और एसएमजीटी कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में सिंचाई विभाग, विकास एवं पंचायत विभाग, पंचायती राज, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग, मत्स्य पालन, बिजली निगम, उच्चतर शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, खेल विभाग, आबकारी एवं कराधान विभाग, जिला रेडक्रॉस सोसायटी और खनन विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

डीसी ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा पंजीकृत श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी समय-समय पर श्रमिकों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के कार्ड बनाने में किसी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए और बेवजह कार्यालयों के चक्कर नहीं लगवाए जाएं। साथ ही डीसी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की रिपोर्ट संबंधित पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नगराधीश अनिल कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सोमबीर कादयान, जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी वैशाली, जिला बागवानी अधिकारी डॉ. देवीलाल और जिला मत्स्य अधिकारी सिकंदर सांगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed