फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Officers should take complaints seriously

शिकायत को गंभीरता से लें अधिकारी : उपायुक्त

Thu, 06 Mar 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 06 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Officers should take complaints seriously
लोगों की शिकायतों को सुनते एसडीएम महेश कुमार और नगराधीश अनिल कुमार। 
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत को अधिकारी गंभीरता से लें और उसका त्वरित समाधान करें। नागरिक सरकार की ओर से क्रियान्वित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उपायुक्त महावीर कौशिक के मार्गदर्शन में एसडीएम महेश कुमार व नगराधीश अनिल कुमार ने लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में लोगों की शिकायतों को सुना।
विज्ञापन

उन्होंने समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, अवैध कब्जा, सीवरेज प्रबंधन, पुलिस व विभिन्न सामाजिक पेंशन आदि से संबंधित आई शिकायतों के समाधान बारे अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। कोई भी नागरिक प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर में आकर अपनी समस्या का समाधान करवा सकता है। समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन



गतिविधियों में भाग लें महिलाएं : उपायुक्त

भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला, खंड, ग्राम पंचायत स्तर पर दौड़, अभिनंदन समारोह, महिला सभा, महिला हितैशी ग्राम पंचायतों का चयन व प्रदर्शन, नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक प्रदर्शन पैनल चर्चा व कहानी कहने का सत्र, प्रशिक्षण सत्र, झांकियां, स्वयं सहायता समूहों की ओर से मेले का आयोजन गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं से आवाहन किया है कि वे अधिक से अधिक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रमों में भागीदारी बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed