फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Officers should inform the complainant after resolution: Deputy Commissioner

समाधान के बाद शिकायतकर्ता को सूचित करें अधिकारी : उपायुक्त

Mon, 10 Mar 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 10 Mar 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Officers should inform the complainant after resolution: Deputy Commissioner
डीआरडीए हाल में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों का निपटारा करते डीसी महावीर कौशिक। 
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने समाधान शिविर में आईं सभी शिकायतों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त सोमवार को लघु सचिवालय के डीआरडीए हाल में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की शिकायतों का निपटान कर रहे थे। उन्होंने समाधान शिविर में आईं शिकायतों को सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को मार्क करके उनके समाधान के बारे में दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाधान शिविर के अलावा कार्यालय में आने वाले लोगों के साथ भी सौहार्दपूर्ण व्यवहार किया जाए और समाधान के बाद शिकायतकर्ता को अधिकारी सूचित करें। शिविर में खेत के रास्ते, फिरनी, अवैध कब्जे, फैमिली आईडी, ट्यूबवेल कनेक्शन, ध्वनि प्रदूषण, मुआवजा, दहेज उत्पीड़न, भूमि रिकॉर्ड, पेंशन, बिजली-पानी, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा और राजस्व से संबंधित शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं। समाधान शिविर में नगराधीश अनिल कुमार, डीडीपीओ आशीष मान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed