फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Officers of Jan Nyaya Morcha met DSP to demand the arrest of the sub-inspector accused of raping a student

Bhiwani News: छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी सब इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी की मांग के लिए डीएसपी से मिले जन न्याय मोर्चा के पदाधिकारी

Tue, 25 Feb 2025 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 25 Feb 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Officers of Jan Nyaya Morcha met DSP to demand the arrest of the sub-inspector accused of raping a student
छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी सब इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उप पुलिस अधीक्षक से मिलन
भिवानी। 12वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी पुलिस सब इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी की मांग के लिए सोमवार को जन न्याय मोर्चा के पदाधिकारी उप पुलिस अधीक्षक से मिले। वहीं पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है, जो इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। आरोप यह भी है कि केस दर्ज होने के बावजूद भी आरोपी सब इंस्पेक्टर पीड़िता के इलाके के पुलिस थाने में ही ड्यूटी दे रहा है।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में पुलिस उप अधीक्षक से मिलने के बाद जन न्याय मोर्चा के संयोजक सुखदेव सिंह व सह संयोजक करतार सिंह ग्रेवाल और सह संयोजक सरोज ने बताया कि पुलिस व जिला प्रशासन को इस मामले में सोमवार तक आरोपी सब इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद जन न्याय मोर्चा आम लोगों के साथ लघु सचिवालय के बाहर अनिश्चितकालीन पड़ाव डालने और धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर होगा।
विज्ञापन

पुलिस विभाग ने भी इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी गठित कर दी है, जो पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। वहीं मोर्चा के पदाधिकारियों ने पुलिस की कार्य शैली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका आरोप है कि जिस पुलिस सब इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज हो चुका है। उसे अभी भी अपने ड्यूटी पर बनाए रखा गया है और वो भी पीड़िता के इलाके के पुलिस थाना में, ऐसे में निश्चित तौर पर आरोपी अपने प्रभाव और पद का दुरुपयोग कर जांच को प्रभावित करने का पूरा प्रयास करेगा।

बता दें कि गत 17 फरवरी को महिला पुलिस थाना में 12वीं की छात्रा के साथ रिश्ते में ताऊ लगने वाले पुलिस के सब इंस्पेक्टर पर स्कूल में अभिभावक बैठक से घर लाने के दौरान गाड़ी के अंदर सुनसान जगह पर दुष्कर्म के आरोप लगे थे। वहीं आरोपी पुलिस सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने भी पीड़िता के चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला पुलिस थाना में इस मामले में दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई है। जन न्याय मोर्चा संयोजक सुखदेव सिंह, करतार सिंह ग्रेवाल व सरोज ने पीड़ित लड़की के चाचा पर दर्ज कराई गई झूठी एफआईआर की जांच के उपरांत उसे खारिज करने की भी गुजारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed