{"_id":"6a402794107c0ddaa40deb94","slug":"officers-found-absent-during-inspection-instructions-issued-for-departmental-action-over-negligence-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-153156-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: निरीक्षण में अधिकारी मिले अनुपस्थित, लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: निरीक्षण में अधिकारी मिले अनुपस्थित, लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश
Sun, 28 Jun 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा राज्य भंडारण निगम के चेयरमैन रामकिशन शर्मा एडवोकेट ने शुक्रवार को भिवानी और चरखी दादरी जिले के राज्य भंडारण निगम के गोदामों और कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी अनुपस्थित मिले जबकि सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और रिकॉर्ड संधारण में भी कमियां सामने आईं। इस पर उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए।
चेयरमैन ने निरीक्षण के दौरान गोदामों की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई तथा अभिलेखों की गहन समीक्षा की। सुरक्षा व्यवस्था की जांच में कुछ सुरक्षाकर्मी निर्धारित वर्दी के बिना ड्यूटी करते मिले। इसके अलावा जिला कार्यालय के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी भी अनुपस्थित पाए गए। उपस्थिति रजिस्टर और रिकॉर्ड की जांच के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
भिवानी स्थित एक अन्य गोदाम के निरीक्षण में साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण और दस्तावेजों के रखरखाव में भी कमियां मिलीं। इस पर रामकिशन शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्थाओं में सुधार करने, गोदाम परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, रिकॉर्ड अद्यतन रखने तथा सभी निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गोदामों में सुरक्षित रखे अनाज की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए समय-समय पर आवश्यक दवाइयों का छिड़काव किया जाए और नियमित निगरानी रखी जाए ताकि किसानों एवं व्यापारियों के हित पूरी तरह सुरक्षित रह सकें।