फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Obstacle in the way of free treatment... Portal down, EDAR cannot be registered within 24 hours

Bhiwani News: मुफ्त इलाज की राह में रोड़ा...पोर्टल ठप, 24 घंटे में दर्ज नहीं हो पा रही ईडीएआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Obstacle in the way of free treatment... Portal down, EDAR cannot be registered within 24 hours
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। सड़क हादसों में गंभीर घायलों को डेढ़ लाख रुपये तक मुफ्त इलाज मुहैया कराने वाली केंद्रीय योजना पिछले दो महीनों से ठप है। धुंध और खराब मौसम के बीच यदि कोई घायल ईआरवी, एंबुलेंस या खुद अस्पताल पहुंचता है, तो उसे सात दिन तक मुफ्त दवाएं और ऑपरेशन खर्च की सुविधा मिलनी चाहिए थी, लेकिन पोर्टल बंद होने की वजह से घायल मरीज इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग आम लोगों को योजना से जोड़ने का प्रयास कर रहा है।
किसी भी सड़क हादसे के 24 घंटे के भीतर इमरजेंसी डिटेल एक्सीडेंट रिपोर्ट (ईडीएआर) दर्ज कराना अनिवार्य है। यह रिपोर्ट संबंधित अस्पताल के चिकित्सक ही दर्ज करते हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के पोर्टल के माध्यम से पुलिस, स्वास्थ्य और सड़क परिवहन विभाग जुड़े रहते हैं, जिससे समय पर मदद मिलती है और सड़क हादसों में मौतों का सटीक आंकड़ा भी दर्ज होता है।
विज्ञापन

यह योजना कैशलैस है और इसके तहत घायल को सात दिन तक मुफ्त उपचार और डेढ़ लाख रुपये तक ऑपरेशन खर्च की छूट मिलती है। जिला यातायात पुलिस लगातार निगरानी कर रही है, लेकिन पोर्टल बंद होने के कारण गंभीर घायल इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग आम लोगों को योजना के प्रति जागरूक भी कर रहा है। यह सुविधा आयुष्मान पैनल से जुड़े प्राइवेट अस्पतालों में भी उपलब्ध है। पोर्टल ठप होने के कारण लाभार्थी इससे वंचित रह रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
अज्ञात वाहन से हादसे में मौत पर पुलिस दिला रही आर्थिक मदद

सड़क हादसे में अगर हादसा करने वाले वाहन का पता नहीं लगता और घायल की मृत्यु हो जाती है तो ऐसे मामलों में पुलिस आश्रितों को दो लाख की आर्थिक मदद दिला रही है। जबकि अज्ञात वाहन से घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता मिलती है। ऐसे अनट्रेस वाहनों के काफी मामले सामने आते हैं, जिसमें लोग अपनी जान गंवा देते हैं मगर पुलिस की काफी छानबीन के बाद भी वाहन चालक या वाहन का पता नहीं चलता।

---------------------------------------------------

पिछले डेढ़ महीनों से इमरजेंसी डिटेल एक्सीडेंट रिपोर्ट (ईडीएआर) दर्ज कराने का पोर्टल बंद पड़ा है। जिला यातायात पुलिस सड़क हादसों में कमी लाने का प्रयास कर रही है और गंभीर घायलों को समय पर उपचार दिलाने की व्यवस्था करती है। घायल व्यक्ति अस्पताल पहुंचने के लिए पुलिस की ईआरवी का सहारा ले सकता है, और स्वास्थ्य विभाग उन्हें पोर्टल पर पंजीकरण कर योजना का लाभ दिलाता है। - संजय कुमार, प्रबंधक, यातायात पुलिस, भिवानी
-----------
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के तहत ईडीएआर पोर्टल पर किसी भी सड़क हादसे की रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर दर्ज कराना अनिवार्य है। इसके बाद घायल को सात दिन तक मुफ्त उपचार और करीब डेढ़ लाख रुपये तक ऑपरेशन खर्च की कैश लैस सुविधा मिलती है। व्यक्ति ईआरवी, एंबुलेंस या खुद अस्पताल पहुंचकर भी इस योजना का लाभ उठा सकता है। योजना के प्रति आम लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। - डॉ. मनीष श्योराण, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed