{"_id":"66946ea70b3159786c0f5f94","slug":"nursing-staff-will-protest-by-wearing-black-badges-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-120138-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन करेगा नर्सिंग स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन करेगा नर्सिंग स्टाफ
Mon, 15 Jul 2024 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत नर्सिंग कैडर पिछले कई वर्षों से विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन ने सभी जिला प्रधानों से विचार विमर्श कर सरकार के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली है।
राज्य प्रधान विनीता बांगड़ ने बताया कि यह आंदोलन उनके अधिकारों और मांगों के प्रति सरकार के उदासीन रवैये के खिलाफ एक सख्त संदेश देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। पूरे हरियाणा में नर्सिंग स्टाफ 23, 24 जुलाई को काले बिल्ले लगाकर रोष जताएगा। 25 जुलाई को 9 से 11 बजे तक दो घंटे की हड़ताल कर शाम को राज्य कार्यकारिणी की बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसमें सीएम आवास घेराव की योजना समेत पूरे हरियाणा में पूर्ण हड़ताल का निर्णय लिया जाएगा।
यूनियन के राज्य प्रधान एवं पूरी प्रांतीय कार्यकारिणी ने आंदोलन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अधिकारों की रक्षा के लिए यह संघर्ष जरूरी है। संस्थापक सदस्य सुशीला कौशिक ने कहा कि सरकार के रवैये से पूरे नर्सिंग अमले में रोष व्याप्त है। इस बैठक में उपाध्यक्ष मंजू कोचर, सुमन पोरिया, सुदेश मलिक, विकास यादव, राज्य महासचिव योगेश शर्मा, संयुक्त सचिव संतोष शर्मा, निशा जंग, रूबी मोर, राज्य कोषाध्यक्ष सुमन कुंडू, राज्य प्रेस सचिव सोहन चहल, राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुनील खत्री, सुदेश हुड्डा, बबीता दहिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
लंबित मांगें पूरी न होने से एमपीएचडब्लू वर्ग नाराज
भिवानी। एमपीएचडब्लू वर्ग ने लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की है। इसके लिए सोमवार को काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी की जाएगी। वह सोमवार को सरकार के नाम सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपेंगे।
राज्य संयोजक लाजवंती बेवाल और राज्य महासचिव हरिनिवास ने बताया कि एमपीएचडब्लू वर्ग की कुछ मांगें सहमति के बावजूद विभागीय कार्यवाही में उलझी हैं। उन्होंने कैडर का पदनाम संशोधित करने, एनएचएम की महिला एमपीएचडब्ल्यू को कैडर के मूल वेतनमान 4,200 ग्रेड एवं भत्तों का लाभ देने, समाप्त पदों को बहाल करवाने, खाली पदों पर नियमित भर्ती करने, पदोन्नति, पक्की सूचियां जारी करवाने, प्रमोशनल पे स्केल जारी करने की मांग की।
महासचिव हरि निवास ने बताया कि मांगों पर कार्यवाही न होने से एमपीएचडब्ल्यू वर्ग में नाराजगी है। इसके रोष स्वरूप यह निर्णय लिया गया है। इसके बावजूद यदि सरकार मांगों पर कार्यवाही कर अधिसूचना जारी नहीं करेगी तो चार अगस्त को करनाल में मुख्यमंत्री आवास पर रोष, प्रदर्शन किया जाएगा।