फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Number of passengers increased in trains for Chhath Puja

Bhiwani News: छठ पूजा के लिए ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की संख्या

Sat, 02 Nov 2024 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 02 Nov 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Number of passengers increased in trains for Chhath Puja
ट्रेन में चढ़ते यात्री। 
भिवानी। छठ पूजा भगवान सूर्य को समर्पित त्योहार है। इस त्योहार को मनाने के लिए बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश से काम के सिलसिले में आए बड़ी संख्या में प्रवासी अपने घरों की ओर जा रहे हैं। इसलिए भिवानी रेलवे स्टेशन से गोरखपुर, दिल्ली, की तरफ जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है, ताकि हर व्यक्ति अपने घर तक पहुंचकर छठ का पर्व मना सकें। इसके साथ ही ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे भी बढ़ा दिए गए हैं। इससे दैनिक यात्रियों के साथ बुजुर्ग, महिला व बच्चों को परेशानी नहीं उठानी पड़े।
विज्ञापन

भिवानी स्टेशन से दिल्ली के रास्ते बिहार जाने वाले यात्री अंगद, सुशीला व अगड़ीराम ने बताया कि छठ पर्व पर घर जाने के लिए उन्होंने पहले ही टिकट बुक करवा ली थी। छठ पर्व संतान के सुखमय जीवन के लिए किया जाने वाली पूजा है। जो भगवान सूर्य व माता छठ के लिए किया जाता है। इसलिए वो भिवानी से दिल्ली जा रहे हैं। दिल्ली से ट्रेन बदल कर अपने घर तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों ने कहा कि भिवानी से कई स्पेशल ट्रेनें दिल्ली के रास्ते उत्तरप्रदेश व बिहार के लिए चलाकर अच्छा कदम उठाया है। रेलवे स्टेशन पर भीड़ है लेकिन वो रेलवे का शुक्रिया करते हैं कि वो बिना किसी परेशानी के घर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed