फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   NSS volunteers should work selflessly

मानव कल्याण के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करें एनएसएस के स्वयंसेवक : प्राचार्य

Sun, 02 Mar 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 02 Mar 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
NSS volunteers should work selflessly
भिवानी के जहर गिरि आश्रम ​में वैश्य महाविद्यालय के एनएसएस शिविर में मौजूद स्वयंसेवक, महाविद्याल
भिवानी। वैश्य महाविद्यालय की एनएसएस इकाई नंबर दो का सात दिवसीय शिविर सिद्ध पीठ बाबा जहर गिरि महाराज आश्रम में आयोजित किया जा रहा है। इसके दूसरे दिन रविवार को जागरूकता विषय पर व्याख्यान हुआ। इसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवक मानवता के कल्याण के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करें। सभी स्वयंसेवक खुद पर विश्वास रखकर आगे बढ़ें।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशा रानी ने कहा कि स्वयंसेवकों को सीखने की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। शिविर के दूसरे दिन विकसित भारत, सामान्य व्यवहार, व्यावहारिक बुद्धि, डिजिटल जागरूकता विषय पर विस्तार व्याख्यान, निबंध लेखन प्रतियोगिता, काव्य पाठ प्राथमिक उपचार, प्रतियोगिता, ओपन थॉट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

तीसरे दिन स्वस्थ भारत मस्त भारत विषय पर विस्तार व्याख्यान, योगाभ्यास, विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता मेंढक दौड़, म्यूजिकल गेम आदि का आयोजन किया गया। शिविर में विकसित भारत विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें आरती केडिया प्रथम, शिल्पा द्वितीय, शालू तृतीय रहीं। प्रतियोगिता में डॉ. वंदना वत्स और डॉ. कमलेश निर्णायक रहीं। प्रतियोगिता के बाद काव्य पाठ प्रतियोगिता हुई, जिसमें डॉ. अंजू राजन और डॉ. पूनम वर्मा निर्णायक रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed