फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   NSS camp begins

Bhiwani News: पंडित सीताराम शास्त्री महाविद्यालय में एनएसएस शिविर का आगाज

Thu, 08 May 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 08 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
NSS camp begins
पंडित सीताराम शास्त्री महाविद्यालय के एनएसएस शिविर के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्रा।
भिवानी। महम गेट स्थित पंडित सीताराम शास्त्री बीएड ट्रेनिंग महाविद्यालय के प्रांगण में एनएसएस प्रकोष्ठ के प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी एवं प्रिंसिपल डॉ. विकास शर्मा की अध्यक्षता में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आगाज हुआ। इस कार्यक्रम में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी से डीन स्टूडेंट वेलफेयर एवं एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. सुरेश कुमार मलिक ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद छात्रा आसमा के द्वारा गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुति दी गई। मंच का संचालन डॉ. श्रेया ने किया। इस शिविर में एनएसएस स्वयंसेवियों ने अपनी कविता पाठ, भजन एवं देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियों द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

शिविर के सायंकाल सत्र में महाविद्यालय प्रांगण में सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर डॉ. शिव शंकर भारद्वाज, सचिव डॉ. रवि भीष्म, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, प्रशासक श्रीभगवान वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed