फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Np councilors completed, will be 13 hearing on Wardbandi

नप पार्षदों का कार्यकाल पूरा, 13 को होगी वार्डबंदी पर सुनवाई

Wed, 06 Jan 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Wed, 06 Jan 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद भिवानी के पार्षदों का पांच वर्ष का कार्यकाल मंगलवार को खत्म हो गया। बुधवार से यहां प्रशासक होगा। एसडीएम को प्रशासक नियुक्त किया गया है। कार्यकाल के अंतिम दिन नगर परिषद में पार्षद एक-दूसरे से मिलकर कार्यकाल बेहतर रहने और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते दिखे।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में नगर परिषद के  31 वार्डों के पार्षदों का चुनाव हुआ था। पार्षदों का कार्यकाल मंगलवार को संपन्न हो गया। नगर परिषद के दोबारा चुनाव होने तक यहां एसडीएम को प्रशासक नियुक्त किया गया है। चुनावों में देरी होना तय है। इसका कारण अधूरी तैयारियां। अभी तक भिवानी शहर की वार्डबंदी तक फाइनल नहीं हो पाई है। करीब दो माह पहले वार्डबंदी तैयार की गई थी, जिस पर 43 आपत्तियां आई। मगर आपत्तियों पर सुनवाई के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने अब तक कोई बैठक नहीं की है। हालांकि अब एसडीएम की ओर से 13 को इस बारे में बैठक बुलाई गई है। कार्यकाल के अंतिम दिन पार्षद नगर परिषद परिसर में बैठ एक-दूसरे से कार्यकाल और भविष्य के बारे में विचार विमर्श करते रहे।
विज्ञापन

पांच वर्ष के कार्यकाल में रहे तीन चेयरमैन
नगर परिषद पार्षदों के पांच साल के कार्यकाल में तीन चेयरमैन रहे। विजय पंचगावा और भवानी प्रताप पूरी तरह चेयरमैन रहे तो मामनचंद कार्यकारी के तौर पर रहे। सबसे अधिक कार्यकाल विजय पंचगावा का रहा। वह करीब ढाई साल प्रधान रहे। मगर यूनिपोल मामले के चलते उन्हें पद से हटाया गया। मामनचंद करीब डेढ़ साल तक कार्यकारी चेयरमैन के तौर पर कार्यरत रहे।  भवानी प्रताप भी करीब 14 महीने तक चेयरमैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 को होगी वार्डबंदी पर सुनवाई
शहर की नई वार्डबंदी तैयार की गई है। जिससे शहर का पूरा भूगोल ही बदल गया है। शहर के बढ़े हुए क्षेत्र के कारण सभी वार्डों की तस्वीर बदल गई है। अनेक पार्षदों व आम लोगों ने वार्ड बंदी पर आपत्ति जताई है। करीब 43 लोगों की शिकायतें प्रशासन के पास आई है। पिछले करीब दो माह से ठंडे बस्ते में पड़ा मामला पार्षदों का कार्यकाल खत्म होते ही उठ गया है। एसडीएम अब 13 जनवरी को अपने कार्यालय में आपत्तियों पर सुनवाई करेंगे। नगर परिषद सचिव संजय यादव ने बताया कि 13 जनवरी की सुबह 10 बजे शिकायतों की सुनवाई होगी। जिन्होंने भी वार्डबंदी पर ऐतराज जताया है वे एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपनी बात रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed