फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now you will not have to wait for the detail marksheet

Bhiwani News: अब डिटेल मार्कशीट के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार

Thu, 06 Jul 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 06 Jul 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Now you will not have to wait for the detail marksheet
भिवानी। अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से डिटेल मार्कशीट आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2023 सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम अब डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दिया है। इसके बाद अब कोई भी विद्यार्थी कहीं से भी अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर साइन अप या साइन इन कर डाउनलोड कर सकता है। इसके जरिये किसी भी यूनिवर्सिटी और नौकरी के दस्तावेजों में इस्तेमाल कर सकता है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 15 मई का बारहवीं और 16 मई को दसवीं का परीक्षा परिणाम जारी किया था। प्रदेशभर में दसवीं और बारहवीं में करीब तीन लाख 81 हजार विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। जिनका परीक्षा से जुड़ा संपूर्ण डॉटा डिजिलॉकर पर उपलब्ध कराया गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि डिजिलॉकर से प्राप्त सभी दस्तावेज इंडियन आईटी एक्ट के अनुसार वैध हैं। जोकि भारत सरकार के सभी विभागों व संस्थानों में प्रवेश या नौकरी संबंधी दस्तावेजों में मान्य है। वहीं बोर्ड के सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि शिक्षा बोर्ड ने 2017 की परीक्षाओं से लेकर अब तक की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं का डॉटा भी डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दिया है। जिसके बाद बोर्ड मुख्यालय पर डिटेल मार्कशीट के लिए विद्यार्थियों को यहां चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी और किसी भी संस्थान में दाखिला लेने में आसानी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed