फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now you can apply for HTET from June 1 to 5

Bhiwani News: एचटेट के लिए अब एक से पांच जून तक कर सकेंगे आवेदन

Wed, 28 May 2025 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 28 May 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Now you can apply for HTET from June 1 to 5
हरियाणा विद्यालय ​शिक्षा बोर्ड का मुख्य द्वार।
भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2024 के लिए अब एक से पांच जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसी के साथ छह और सात जून को आवेदनकर्ता अपने आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2024, लेवल-1, 2 व 3 का आयोजन 26 व 27 जुलाई को कराया जाएगा। 26 जुलाई को लेवल-3 एवं 27 जुलाई को लेवल-2 व लेवल-1 की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा से संबंधित सूचना बुलेटिन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि एचटेट के लिए नवंबर 2024 में पंजीकरण कराया गया था। अब कुछ अभ्यर्थियों की ओर से पंजीकरण का एक और अवसर देने बारे अनुरोध किया गया था। इसके दृष्टिगत शिक्षा बोर्ड की ओर से एचटेट-2024 के लिए पंजीकरण का एक और अवसर प्रदान किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से एक जून सुबह 11:30 बजे से 5 जून रात्रि 11:59 बजे तक निर्धारित शुल्क सहित ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण के उपरांत अन्य लेवल की परीक्षा देने के लिए भी कर सकते हैं आवेदन
बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि यदि कोई अभ्यर्थी पंजीकरण करने के उपरांत अन्य लेवल की परीक्षा देने का इच्छुक है, तो वह उसी पंजीकरण के तहत ही दूसरे लेवल के लिए आवेदन कर सकता है।

ये हैं एचटेट के श्रेणी वार आवेदन
एचटेट के लिए बोर्ड के समक्ष अब तक 3,28,999 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इसमें पीआरटी लेवल एक के लिए 65728 आवेदन हुए हैं, जबकि पीजीटी लेवल द्वितीय के लिए एक लाख 64,422 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इसी तरह पीजीटी लेवल तीन के लिए 98, 849 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed