फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now with a budget of Rs 24 crore, there will be 17 link roads of 12 to 18 feet wide within a radius of 25 kilometers.

Bhiwani News: अब 24 करोड़ के बजट से 25 किलोमीटर दायरे में 17 संपर्क मार्ग होंगे 12 से 18 फुट चौड़े

Thu, 08 Feb 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 08 Feb 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Now with a budget of Rs 24 crore, there will be 17 link roads of 12 to 18 feet wide within a radius of 25 kilometers.
 कैरू क्षेत्र का खस्ताहाल संपर्क मार्ग। 
भिवानी। अब 24 करोड़ के बजट से 25 किलोमीटर दायरे में तोशाम विधानसभा क्षेत्र के 17 संपर्क मार्गों की जल्द कायापलट होगी। इन संपर्क मार्गाें को 12 से 18 फुट चौड़ा किया जाएगा। वहीं इनके मजबूतीकरण का काम भी कराया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण इलाकों में ग्रामीणों को गड्ढों भरी डगर से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

इस संपर्क मार्गों की करीब एक दशक से कोई सुध नहीं ली गई थी। मगर अब इन संपर्क मार्गों को करोड़ों के बजट से चकाचक किया जाएगा। तोशाम क्षेत्र के संपर्क मार्गाें के जीर्णोद्धार के लिए 2400.90 लाख का बजट मंजूर हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र के कुछ रास्तों की हालत इतनी खस्ता है कि इन पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चल पाना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

सड़क में गड्ढों के साथ-साथ पानी की निकासी की भी यहां कोई व्यवस्था नहीं है। इसी को लेकर बजट मंजूरी के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने इन संपर्क मार्गों की चौड़ाई बढ़ाने और इनके जीर्णोद्धार का एस्टीमेट अब तैयार किया है। ये संपर्क मार्ग आधा किलोमीटर दायरे से लेकर ढाई से तीन किलोमीटर दायरे में चकाचक होंगे। पीडब्ल्यूडी विभाग ने बजट मंजूरी के बाद इन मार्गों के जीर्णोद्धार व चौड़ाई बढ़ाए जाने संबंधी कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी के तीसरे सप्ताह में टेंडर का काम शुरू होगा। इसके बाद ही इन कार्यों के वर्क ऑर्डर अलॉट कर काम शुरू हो पाएगा। चुनावी दौर में विभागों में अब विकास कार्यों ने भी तेजी पकड़ ली है। यही वजह है कि भिवानी जिले में अब करोड़ों रुपयों की सड़क परियोजनाओं को सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। एक शहर से दूसरे शहर को जोड़ने वाले मुख्य मार्गों के जीर्णोद्धार के साथ-साथ एक गांव से दूसरे गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग भी अब जल्द चकाचक हो जाएंगे।

तोशाम विधानसभा क्षेत्र के इन 17 संपर्क मार्गाें का होगा जीर्णोद्धार
संपर्क मार्ग का नाम- लंबाई किमी- लागत लाखों में
1. आलमपुर संपर्क मार्ग- 0.360- 34.39
2. दुल्हेड़ी संपर्क मार्ग- 0.370- 29.34
3. देवराला नवोदय स्कूल मार्ग- 1.830- 114.54
4. मिरान संपर्क मार्ग- 0.500- 31.84
5. बीरण स्कूल संपर्क मार्ग- 1.200- 20.9
6. बापोड़ा बाईपास- 1.600- 831.78
7. लेघा गोशाला रोड- 1.700- 88.89
8. गारनपुरा खुर्द संपर्क मार्ग- 1.100- 102.39
9. जीतवानबास संपर्क मार्ग- 0.410- 32.22
10. कैरू से अहीरों की ढाणी- 0.730- 65.86
11. लेघा-भानगढ़ संपर्क मार्ग- 2.200- 135.43
12. एचटीबी रोड से अलखपुरा- 0.500- 38.92
13. तोशाम बहल रोड से कतवार ढाणी-2.000- 186.56
14. इंदीवाली से लडियावाली संपर्क मार्ग- 2.500- 118.38
15. कुसुंभी देवसर से हालुवास कोहाड़- 2.400- 108.25
16. लेघा से प्यारे की ढाणी- 2.230- 163.2
17. अलखपुरा से तोशाम बवानीखेड़ा रोड- 2.930- 298.01
कुल- 25.560- 2400.90
हरियाणा सरकार ने प्रदेशभर में कृषि के साथ-साथ सड़क सहित अन्य विकास परियोजनाओं के लिए भी पर्याप्त बजट को मंजूरी दी है। भिवानी जिले में मुख्य मार्गों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसी के साथ ग्रामीण क्षेत्र के संपर्क मार्गाें का जीर्णोद्धार कर इन्हें पहले से अधिक चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए करीब 24 करोड़ का बजट मंजूर किया है। इन संपर्क मार्गाें पर जल्द से जल्द काम शुरू कराया जाएगा। हरियाणा सरकार का प्रयास है कि गांवों का तेजी से विकास कराया जाए ताकि शहरी तर्ज पर ग्रामीणों को सुविधाएं मिलें।

-जयप्रकाश दलाल कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री हरियाणा सरकार।
भिवानी जिले के तोशाम विधानसभा क्षेत्र के 17 संपर्क मार्गों के जीर्णोद्धार के बजट को मंजूरी मिली है। इन संपर्क मार्गों के एस्टीमेट तैयार कर जल्द से जल्द इनके टेंडर कराए जाएंगे। कुछ संपर्क मार्गाें की चौड़ाई भी 12 से 18 फुट तक बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा जिन मार्गाें के बजट को पहले मंजूरी मिल चुकी हैं, उनकी टेंडर प्रक्रिया जारी है, जल्द वर्क ऑर्डर जारी किए जाएंगे।

-लोकेश कुमार, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडीभिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article