फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now train reservation chart will be made 15 minutes in advance, passengers' problems will be resolved

Bhiwani News: अब 15 मिनट पहले बनेगा ट्रेन का आरक्षण चार्ट, यात्रियों की दूर होगी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Now train reservation chart will be made 15 minutes in advance, passengers' problems will be resolved
शहर में ​​स्थित रेलवे स्टेशन। संवाद
भिवानी। अब रेलवे विभाग ट्रेन चलने के 15 मिनट पहले ट्रेन का दूसरा आरक्षण चार्ट बनाएगा। इसके लिए रेलवे विभाग की ओर से बदलाव कर दिया गया है। पहले ट्रेन संचालन होने के 30 मिनट पहले आरक्षण चार्ट बनाया जाता था। विभाग ने इस संबंध में सभी जोन प्रबंधकों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


वहीं रेलवे के क्रिस साॅफ्टवेयर में भी बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दरअसल, रेलवे विभाग ने कुछ समय पहले भी आरक्षण चार्ट में बदलाव किया था, जोकि अस्थायी था। वह सफल नहीं हो पाया। इसके तहत पांच मिनट पहले आरक्षण चार्ट बनाना शुरू किया था। मगर इस चार्ट में अंतिम समय में टिकट बुक कराने वाले यात्रियों की जानकारी नजर नहीं आती थी। इससे यात्रियों को असुविधा हो रही थी। इस परेशानी से निपटने के लिए विभाग की ओर से पांच से बढ़ाकर पंद्रह मिनट की गई है।
विज्ञापन








पहले 30 मिनट पहले बनता था आरक्षण चार्ट







रेलवे विभाग की ओर से पहले ट्रेन का अंतिम चार्ट 30 मिनट पहले बनाया जाता था। इस दौरान अंतिम समय में बनने वाले टिकटों की जानकारी टीटीई के पास मौजूद हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीन में आ जाती थी। जब यह समय पांच मिनट हुआ तो अंतिम समय में बनने वाले टिकट की जानकारी टीटीई को नहीं पाती थी। इससे निपटने के लिए अब पंद्रह मिनट कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन








प्राथमिक चार्ट चार घंटे पहले होता है तैयार







ट्रेन के चलने से चार घंटे पहले प्राथमिक चार्ट तैयार किया जाता है। इसके आधार पर ही यात्रियों को टिकट कंफर्म होने की जानकारी मिलती है। हालांकि, जब यात्री टिकट बुक करवाते हैं तो उस समय कंफर्म टिकट के साथ कोच और सीट नंबर की जानकारी भी यात्रियों तक पहुंच जाती है। जब टिकट वेटिंग श्रेणी का हो तो यात्रियों को चार घंटे पहले बनने वाले प्रारंभिक चार्ट का इंतजार करना पड़ता है। लेकिन, अब यदि कोई सीट खाली है तो यात्री ट्रेन छूटने के 15 मिनट पहले तक टिकट बुक कर सकता है।









----------------





अब ट्रेन चलने से 30 मिनट पहले की जगह 15 मिनट पहले आरक्षण चार्ट तैयार किया जाएगा। इससे ट्रेन में तैनात टीटीई और यात्रियों की परेशानी दूर हो जाएगी। इससे सीट खाली होने की जानकारी पर यात्री अंतिम समय में भी टिकट ले सकेंगे।







- कामिनी चौहान, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article