फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now there will be no darkness in the city, contract given to repair faulty street lights

Bhiwani News: अब शहर में नहीं छाया रहेगा अंधेरा, खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के लिए दिया ठेका

Mon, 02 Jun 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 02 Jun 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Now there will be no darkness in the city, contract given to repair faulty street lights
शहर के राजीव गांधी कॉलेज के पास बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट। 
भिवानी। अब शहर की सड़कों पर अंधेरा नहीं छाया रहेगा। नगर परिषद ने स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के लिए गुरुग्राम की कंपनी को ठेका दिया है। लाइटें खराब होने के कारण मुख्य सड़कों पर भी अंधेरा छाया रहता है। अधिकतर स्थानों पर हाई मास्ट लाइटें भी शहर में खराब नहीं रहेंगी। खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट खराब ठीक करने के लिए नगर परिषद ने दो करोड़ बीस लाख का ठेका किया जारी है।
विज्ञापन

दरअसल, स्ट्रीट लाइटों का ठेका खत्म होने के कारण शहर में अनेक जगहों पर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी थीं। इस कारण शाम ढलते ही शहर में अंधेरा छा जाता था। नगरपरिषद ने स्ट्रीट लाइट मेंटेनेंस का एक साल के लिए दो करोड़ 20 लाख रुपये नया ठेका जारी कर दिया है। शहर में जहां भी स्ट्रीट लाइट खराब है, अब वे जल्द ही दुरुस्त की जाएंगी। जिसके लिए नगरपरिषद ने लाइनों की मेंटेनेंस कार्य का नया टेंडर जारी किया था। गुरुग्राम की एक कंपनी को शहर में स्ट्रीट लाइट मेंटेनेंस कार्य का ठेका दिया गया है। कंपनी ने शहर में खराब लाइटों को दुरुस्त करने का कार्य भी शुरू कर दिया है। जल्द ही पूरे शहर में खराब लाइट दुरुस्त की जाएगी। जहां जरूरी होगा वहां पर केबल भी बदली जाएगी।
विज्ञापन


लाइटें खराब होने के कारण शाम होते ही छा जाता है अंधेरा
शहर में अनेक स्थानों पर स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। इस कारण मुख्य सड़कों पर भी शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। शहर के मुख्य घंटाघर चौक से हांसी गेट होते हुए सकुर्लर मार्ग पर सड़क के बीच डिवाइडर पर लगे स्ट्रीट पोल बंद हैं। वहीं इसके अलावा तोशाम पुल, एसपी आवास के पास, जिला जेल के पास रेलवे ओवरब्रिज सहित राजीव गांधी महाविद्यालय, आईटीआई के पास लगी स्ट्रीट लाइट लंबे समय से बंद पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों के साथ-साथ पार्कों की लाइटें भी होगी दुरुस्त
शहर में स्ट्रीट लाइटें काफी जगहों पर केबल खराब होने के कारण बंद पड़ी है। अब उन जगहों पर नए ठेके के बाद नई केबल लाइन भी डाली जाएगी। नई केबल लाइन डलने पर अब लाइटों को दुरुस्त किया जाएगा। इसके चलते सभी वार्डों, गलियों व चौकों पर भी अंधेरा नहीं रहेगा। इसी तरह से छह किलोमीटर के सरकुलर रोड पर अनेक स्ट्रीट लाइट नहीं जल रहीं हैं। यहां भी सभी लाइटों को दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही, शहर के जिन पाकोZंं में लाइट खराब है, उन्हें दुरुस्त किया जाएगा। शहर में जो हाई मास्ट लाइन किसी न किसी कारण खराब है, उन्हें भी संबंधित कंपनी दुरुस्त करेगी।


लाइटें बंद होने के कारण राहगीरों को होती है परेशानी
शहर के मुख्य सड़क मार्गों सहित अन्य स्थानों पर स्ट्रीट लाइट खराब होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। कई बार अंधेरे में कुछ बदमाश लोग राहगीरों के साथ छीना झपटी की वारदात को भी अंजाम देते हैं। वहीं पार्कों में शाम को घूमने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती थी। गलियों में लाइन खराब होने से कई बार पैदल राहगीर अंधरे के कारण गिर जाते हैं। साथ ही शहर में जहां पर भी केबल खराब पड़ी है। ठेकेदार केबल की जरूरत पड़ने पर वहां नई केबल खरीद कर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को ठीक करेगा।


शहर में लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द ही ठीक किया जाएगा। लाइटें ठीक करने के लिए नया टेंडर लगाया गया है। जो खराब लाइटों की मेंटेनेंस का कार्य कर रही है। शहर के सड़क मार्गों सहित पार्कों की हाई मास्ट लाइटों को भी ठीक किया जाएगा। जिसके बाद रात के समय लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं होगी।
- आबिद, जेई, नगर परिषद, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed