फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now there will be no change in HTET exam centers

Bhiwani News: अब एचटेट के परीक्षा केंद्रों में नहीं होगा कोई बदलाव

Fri, 18 Jul 2025 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 18 Jul 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Now there will be no change in HTET exam centers
भिवानी। अब हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के केंद्रों में विद्यालय और शिक्षण संस्थान कोई बदलाव नहीं करा सकेंगे। एचटेट-2024 की परीक्षा 30 व 31 जुलाई को होगी। 30 जुलाई को लेवल-3 (पीजीटी) एवं 31 जुलाई को लेवल-2 (टीजीटी) व लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि एचटेट 2024 का संचालन 26 व 27 जुलाई के स्थान पर अब 30 व 31 जुलाई को होगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय एवं संस्थान में स्थापित परीक्षा केंद्रों को किसी भी अवस्था में नहीं बदला जाएगा। वहीं, लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा 30 जुलाई (बुधवार) को सायंकालीन सत्र में तीन बजे से 5:30 बजे तक होगी, लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा 31 जुलाई (वीरवार) को प्रात:कालीन सत्र में 10 बजे से 12:30 बजे तक तथा लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा भी इसी दिन यानि 31 जुलाई (वीरवार) को सायंकालीन सत्र में तीन बजे से 5:30 बजे तक होगी। सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed