फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now there will be a new sewerage system in village Baliali on the lines of the city

भिवानी: अब शहर की तर्ज पर होगा गांव बलियाली में भी नया सीवरेज सिस्टम

Wed, 08 Feb 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 08 Feb 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Now there will be a new sewerage system in village Baliali on the lines of the city
बवानीखेड़ा। गांव बलियाली में जल्द ही गंदा पानी निस्तारण की समुचित व्यवस्था बनेगी। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग गांव की गलियों में सीवरेज लाइन डालेगा। इसके लिए जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को पंचायत में प्रस्ताव पास कर सहमति जता दी है।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने पंचायत का प्रस्ताव मंजूरी के लिए विभाग के मुख्यालय को भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही गांव की गलियों में सीवरेज डाला जाएगा और हर घर का कनेक्शन सीवरेज से जोड़ा जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रति व्यक्ति गांव को मिलने वाली जलापूर्ति 70 लीटर से बढ़ाकर 135 लीटर कर दी जाएगी। गांव में जमा गंदा पानी से ग्रामीणों को निजात मिलेगी और गांव बलियाली का विकास शहर की तर्ज पर होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव बलियाली को पिछले दिनों प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल किया गया था। योजना के तहत गांव में ग्रामीण विकास के लिए विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जानी है। इसी क्रम में पिछले सप्ताह जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने गांव बलियाली में सीवरेज व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत से सहमति मांगी थी। ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव पास कर सीवरेज व्यवस्था के लिए सहमति दे दी है। विभाग के अधिकारियों ने सहमति पत्र को अप्रूवल के लिए विभाग के मुख्यालय पंचकूला भेज दिया है। अप्रूवल मिलते ही गांव में सीवरेज डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट
सीवरेज व्यवस्था के बाद गंदे पानी को गांव से बाहर पंचायती जमीन में एकत्रित कर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाने की योजना है। असके तहत पानी को स्वच्छ किया जाएगा। स्वच्छ पानी से किसान निशुल्क सुविधा अनुसार खेती की फसल में सिंचाई करेंगे। ज्यादा पानी होने की स्थिति में उक्त पानी को साथ लगती ड्रेन में छोड़ा जाएगा।

जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग का पत्र मिलते ही पंचायत ने प्रस्ताव पास कर सीवरेज व्यवस्था के लिए सहमति जता दी है।
-सचिन सरदाना, सरपंच, ग्राम पंचायत बलियाली।
विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर गांव बलियाली की ग्राम पंचायत को सीवरेज व्यवस्था बारे पत्र लिखा गया था ।जिस पर पंचायत ने प्रस्ताव पास कर सहमति दे दी है। अब सहमति पत्र को मुख्यालय भेजा गया है। जैसे अप्रूवल मिलती सीवरेज व्यवस्था पर कार्य किया जाएगा।
-अमन मोर, उपमंडल अभियंता, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, ववानीखेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed