फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now there will be a fight between 243 candidates of Zilla Parishad, 724 of Block Committee, 2507 of Sarpanch, 4875 of Panch.

अब जिला परिषद के 243, खंड समिति के 724, सरपंच के 2507, पंच के 4875 उम्मीदवारों के बीच होगा घमासान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Now there will be a fight between 243 candidates of Zilla Parishad, 724 of Block Committee, 2507 of Sarpanch, 4875 of Panch.
भिवानी। पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन वापसी के बाद जिला परिषद सदस्य के लिए 243, खंड समिति सदस्य के लिए 724, सरपंच पद के लिए 2507 और पंच के लिए 2875 उम्मीदवार चुनावों में आमने-सामने होंगे। चुनावी मैदान में डटे उम्मीदवारों को शुक्रवार दोपहर बाद चुनावी चिह्न भी अलाट हुआ।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि जिला परिषद सदस्य के लिए 243 प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े हैं। इनमें 143 पुरुष व 100 महिला प्रत्याशी हैं। इनमें अनुसूचित जाति से 65, पिछड़ा वर्ग से 37, सामान्य सीट पर 141 प्रत्याशी हैं। खंड समिति सदस्य के लिए 724 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 438 पुरुष व 286 महिला हैं। इनमें अनुसूचित जाति से 211, पिछड़ा वर्ग से 111, सामान्य सीट पर 402 प्रत्याशी हैं। वहीं सरपंच के लिए 2507 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 1382 पुरुष व 1125 महिला हैं। इनमें अनुसूचित जाति से संबंधित 689, पिछड़ा वर्ग से 337, सामान्य सीट पर 1481 प्रत्याशी हैं। इसी प्रकार पंच के लिए 4875 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 2719 पुरुष व 2155 महिला और एक ट्रांसजेंडर प्रत्याशी हैं। इनमें अनुसूचित जाति से 1434, पिछड़ा वर्ग से 923, सामान्य सीट पर 2518 प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

खंड समिति में सबसे ज्यादा उम्मीदवार भिवानी खंड से
बवानीखेड़ा खंड से खंड समिति सदस्य के लिए 110 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 62 पुरुष व 48 महिला हैं। इनमें अनुसूचित जाति से 48, पिछड़ा वर्ग से 12, सामान्य सीट पर 50 प्रत्याशी हैं। वहीं बहल खंड से खंड समिति सदस्य के लिए 61 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 42 पुरुष व 19 महिला हैं। इनमें अनुसूचित जाति से 12, पिछड़ा वर्ग से सात, सामान्य सीट पर 42 प्रत्याशी हैं। इसी प्रकार भिवानी खंड से खंड समिति सदस्य के लिए 203 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 120 पुरुष व 83 महिला हैं। इनमें अनुसूचित जाति से 61, पिछड़ा वर्ग से 29, सामान्य सीट पर 113 प्रत्याशी हैं। वहीं कैरू खंड से खंड समिति सदस्य के लिए 93 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 55 पुरुष व 38 महिला हैं। इनमें अनुसूचित जाति से 22, पिछड़ा वर्ग से 20, सामान्य सीट पर 51 प्रत्याशी हैं। इसी प्रकार लोहारू खंड से खंड समिति सदस्य के लिए 80 प्रत्याशी हैं। इनमें 50 पुरुष व 30 महिला हैं। इनमें अनुसूचित जाति से 21, पिछड़ा वर्ग से 13, सामान्य सीट पर 46 प्रत्याशी हैं। वहीं सिवानी खंड से खंड समिति सदस्य के लिए 54 प्रत्याशी हैं। इनमें 31 पुरुष व 23 महिला हैं। इनमें अनुसूचित जाति से 13, पिछड़ा वर्ग से 12, सामान्य सीट पर 29 प्रत्याशी हैं। इसी प्रकार तोशाम खंड से खंड समिति सदस्य के लिए 123 प्रत्याशी हैं। इनमें 78 पुरुष व 45 महिला हैं। इनमें अनुसूचित जाति से 34, पिछड़ा वर्ग से 18, सामान्य सीट पर 71 प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बवानीखेड़ा खंड में सरपंच पद के 298 प्रत्याशी
बवानीखेड़ा खंड से सरपंच पद के लिए 298 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 173 पुरुष व 125 महिला हैं। इनमें अनुसूचित जाति से 155, पिछड़ा वर्ग से 25, सामान्य सीट पर 118 प्रत्याशी हैं। बवानीखेड़ा खंड से पंच के लिए 585 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 333 पुरुष व 252 महिला हैं। इनमें अनुसूचित जाति से 243, पिछड़ा वर्ग से 71, सामान्य सीट पर 271 प्रत्याशी हैं।
बहल खंड में पंच के लिए 391 उम्मीदवार मैदान में
बहल खंड से सरपंच के लिए 224 प्रत्याशी हैं। इनमें 136 पुरुष व 88 महिला हैं। इनमें अनुसूचित जाति से 41, पिछड़ा वर्ग से 28, सामान्य सीट पर 155 प्रत्याशी हैं। पंच के लिए 391 प्रत्याशी हैं। इनमें 220 पुरुष व 171 महिला हैं। इनमें अनुसूचित जाति से 93, पिछड़ा वर्ग से 72, सामान्य सीट पर 226 प्रत्याशी हैं।
भिवानी खंड में सरपंच के लिए 694 प्रत्याशी उम्मीदवार
भिवानी खंड से सरपंच के लिए 694 प्रत्याशी हैं। इनमें 371 पुरुष व 323 महिला हैं। इनमें अनुसूचित जाति से 157, पिछड़ा वर्ग से 89, सामान्य सीट पर 448 प्रत्याशी हैं। पंच के लिए 1505 प्रत्याशी हैं। इनमें 865 पुरुष व 640 महिला हैं। इनमें अनुसूचित जाति से 437, पिछड़ा वर्ग से 235, सामान्य सीट पर 833 प्रत्याशी हैं।
कैरू खंड में पंच के लिए 509 उम्मीदवारों में मुकाबला
कैरू खंड से सरपंच के लिए 262 प्रत्याशी हैं। इनमें 145 पुरुष व 117 महिला हैं। इनमें अनुसूचित जाति से 53, पिछड़ा वर्ग से 55, सामान्य सीट पर 154 प्रत्याशी हैं। पंच के लिए 509 प्रत्याशी हैं। इनमें 279 पुरुष व 229 महिला और एक ट्रांसजेंडर शामिल हैं। इनमें अनुसूचित जाति से 122, पिछड़ा वर्ग से 134, सामान्य सीट पर 257 प्रत्याशी हैं। कुसुंभी पंचायत के वार्ड छह से ट्रांसजेंडर सुशीला भी चुनाव मैदान में हैं।
लोहारू खंड में सरपंच के लिए 313 उम्मीदवार
लोहारू खंड से सरपंच के लिए 313 प्रत्याशी हैं। इनमें 140 पुरुष व 173 महिला हैं। इनमें अनुसूचित जाति से 73, पिछड़ा वर्ग से 46, सामान्य सीट पर 194 प्रत्याशी हैं। पंच के लिए 527 प्रत्याशी हैं। इनमें 289 पुरुष व 238 महिला हैं। इनमें अनुसूचित जाति से 135, पिछड़ा वर्ग से 122, सामान्य सीट पर 270 प्रत्याशी हैं।
सिवानी खंड में गांवों की चौधर के लिए 240 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला
सिवानी खंड से सरपंच के लिए 240 प्रत्याशी हैं। इनमें 132 पुरुष व 108 महिला हैं। इनमें अनुसूचित जाति से 63, पिछड़ा वर्ग से 43, सामान्य सीट पर 134 प्रत्याशी हैं। पंच के लिए 438 प्रत्याशी हैं। इनमें 224 पुरुष व 214 महिला हैं। इनमें अनुसूचित जाति से 112, पिछड़ा वर्ग से 109, सामान्य सीट पर 217 प्रत्याशी हैं।
तोशाम खंड में सरपंच के लिए 285 पुरुष व 191 महिला मैदान में
तोशाम खंड से सरपंच के लिए 476 प्रत्याशी हैं। इनमें 285 पुरुष व 191 महिला हैं। इनमें अनुसूचित जाति से 147, पिछड़ा वर्ग से 51, सामान्य सीट पर 278 प्रत्याशी हैं। पंच के लिए 920 प्रत्याशी हैं। इनमें 509 पुरुष व 411 महिला हैं। इनमें अनुसूचित जाति से 292, पिछड़ा वर्ग से 180, सामान्य सीट पर 448 प्रत्याशी हैं।

चुनावी उठापटक:
कोई होगा हाथी पर सवार, किस ताले की लगेगी चाबी, किसी को मिलेगी कार, कैसे होगी नईया पार
भिवानी। पंचायती चुनावों में कोई हाथी पर सवार होगा तो किसी के हिस्से कार आएगी। कोई साइकिल पर ही जीत की दौड़ लगाने के लिए पसीना बहाएगा। किस की घड़ी का समय जीत का सेहरा बंधाएगा। कोई चुनावी ताले में जीत की चाबी लगाएगा तो कोई कलम दवात से जीत का नया इतिहास रच जाएगा। किसका कमल खिलेगा, किसका रेल इंजन दौड़ पाएगा। ये अब तय होगा, क्योंकि चुनावी निशान आवंटन के बाद प्रत्याशी भी अब खुलकर चुनावी मैदान में प्रचार की दौड़ में शामिल होंगे। वहीं चुनावी निशान भी प्रत्याशी की हार और जीत भी काफी हद तक तय करने में निर्णायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed