फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now the Zilla Parishad will take command of 235 contact routes of 12 to 14 feet wide in the district

Bhiwani News: अब जिले में 12 से 14 फुट चौड़े 235 संपर्क मार्गों की कमान संभालेगी जिला परिषद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Now the Zilla Parishad will take command of 235 contact routes of 12 to 14 feet wide in the district
 गांव लालावास से ढाबढाणी जाने वाला लिंक मार्ग।
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। करीब पांच दशकों तक एक गांव को दूसरे गांव से जोड़ने वाली डगर की जिम्मेदारी संभालते आ रहे हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड को अब संपर्क मार्गों की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है। इसकी कमान अब जिला परिषद को सौंप दी गई है। अकेले भिवानी जिला में 12 से 14 फुट तक चौड़ाई वाले संपर्क मार्गों का निर्माण और जीर्णोद्धार जिला परिषद के तहत पंचायती राज विभाग की तकनीकी विंग ही कराएगी। नए बजट सत्र से ये काम अब जिला परिषद की तकनीकी विंग कराएगी।
भिवानी जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र भिवानी, तोशाम, बवानीखेड़ा, लोहारू में 316 संपर्क मार्ग हैं। जिनमें से पहले ही 49 संपर्क मार्ग बीएंडआर विभाग के पास स्थानांतरित किए जा चुके हैं। इन संपर्क मार्गों का रखरखाव भी बीएंडआर ही करा रहा है। लेकिन अब बीएंडआर और हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के अलावा जिला परिषद भी संपर्क मार्गों के रखरखाव और निर्माण में अपनी भागेदारी सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन

इसके लिए नए बजट सत्र से जिले के 235 संपर्क मार्गों को जिला परिषद में स्थानांतरित किया जाएगा। जिला परिषद की तकनीकी विंग संपर्क मार्गों पर निगरानी और उनके रखरखाव की जिम्मेदारी संभालेगी तो इन पर बजट की वजह से काम प्रभावित नहीं होगा और संपर्क मार्गों पर एक गांव से दूसरे गांव का आवागमन भी बेहतर बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------

जिले के 74 संपर्क मार्गों के जीर्णोद्धार और निर्माण की प्रक्रिया जारी
जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 74 संपर्क मार्गों के जीर्णोद्धार और नवनिर्माण की प्रक्रिया भी जारी है। इनमें कई संपर्क मार्गों के निर्माण के टेंडर भी हो चुके हैं तो कई की प्रक्रिया अभी चल रही है। इन संपर्क मार्गों का काम फिलहाल हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड द्वारा ही किया जा रहा है। लेकिन अगले सत्र से ये संपर्क मार्ग भी जिला परिषद के पास स्थानांतरित हो जाएंगे।
--------------------
विधानसभा भिवानी में संपर्क मार्ग संख्या:-


लंबाई किलोमीटर-
बीएंडआर को स्थानांतरित मार्ग- लंबाई
कुल संपर्क मार्ग: 31-

90.38 कि.मी. 13 संपर्क मार्ग-
41.21 कि.मी.
------------------
लोहारू-
कुल संपर्क मार्ग: 120-

413.07 कि.मी. 10 संपर्क मार्ग-
34.23 कि.मी.
-------------------
बवानीखेड़ा: कुल संपर्क मार्ग: 93-

301.49 कि.मी.-
13 संपर्क मार्ग-
42.92 कि.मी.
------------------------
तोशाम: कुल संपर्क मार्ग: 72-

267.34 कि.मी.-
13 संपर्क मार्ग-
36.10 कि.मी.
-----------
जिले के संपर्क मार्गों के नवनिर्माण और जीर्णोद्धार के कार्यों की जिम्मेदारी भी जिला परिषद को सौंपी गई है। इस संबंध में दिशा निर्देश भी मिल चुके हैं। नए बजट सत्र से 12 से 16 फुट दायरे के संपर्क मार्गों का रखरखाव जिला परिषद संभालेगा। जबकि 27 फुट चौड़े मार्ग हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड और बीएंडआर के पास ही रहेंगे।
-प्रवीण बजाज, एसडीओ पंचायती राज विभाग तकनीकी शाखा भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed