{"_id":"64f8ba56d23d06e5780edeb6","slug":"now-the-services-of-fire-department-are-also-connected-with-mobile-data-terminal-technology-on-the-lines-of-dial-112-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-4976-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अब दमकल विभाग की सेवाएं भी डायल 112 की तर्ज पर मोबाइल डाटा टर्मिनल तकनीक से जुड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अब दमकल विभाग की सेवाएं भी डायल 112 की तर्ज पर मोबाइल डाटा टर्मिनल तकनीक से जुड़ी
Wed, 06 Sep 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। अब हरियाणा अग्निशमन एवं आपात कालीन सेवाएं विभाग की सेवाएं भी डायल 112 की तर्ज पर मोबाइल डाटा टर्मिनल तकनीक से जुड़ गई हैं। पुलिस की ईआरवी गाड़ी की तरह ही दमकल गाड़ी में भी मोबाइल डाटा टर्मिनल (एमडीटी) उपलब्ध रहेगा। इसके जरिए दमकल कर्मी मोबाइल फोन और पते को गुगल मैप के जरिए तुरंत ट्रेस कर मौके पर पहुंच राहत और बचाव का कार्य शुरू करेगा।
एमडीटी में दमकल कर्मी फोटो खींचेंगे और वीडियो बनाकर भी अपलोड करेंगे। अगर कोई दमकल गाड़ी खराब है तो इसकी जानकारी भी एमडीटी पर मौजूद रहेगी, जिससे तुरंत दूसरी गाड़ी को राहत बचाव के लिए भेजने की व्यवस्था भी कराई जा सकेगी।
डायल 100 पर पुलिस मदद लेने के बाद अब आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के 101 नंबर की सेवा को भी डायल 112 के साथ जोड़ा गया है। 101 नंबर पर आने वाली प्रत्येक कॉल को डायल 112 के पंचकूला स्थित कंट्रोल रूम मुख्यालय पर भेजा जाएगा। इसके बाद संबंधित इलाके की दमकल गाड़ी पर एमडीटी के माध्यम से इसकी सूचना और लोकेशन भेजी जाएगी। इसके बाद दमकल कर्मचारी उस लोकेशन पर पहुंचकर राहत और बचाव का काम शुरू करेंगे। मौके के फोटो और वीडियो खींचकर भी एमडीटी में अपलोड करेंगे। एमडीटी पर दमकल गाड़ी मरम्मत होने की सूचना भी दर्ज होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
भिवानी में छह, लोहारू में एक और सिवानी में चार दमकल में सुविधा शुरू
डायल 112 की तर्ज पर एमडीटी सिस्टम दमकल की 15 में से 11 गाड़ियों पर उपलब्ध कराया गया है। भिवानी में दमकल की छह और सिवानी में चार और लोहारू में एक गाड़ी पर मोबाइल डाटा टर्मिनल उपलब्ध कराया गया है। इसके संचालन का प्रशिक्षण भी दमकल कर्मियों को मिला है। भिवानी में चार दमकल गाड़ी फिलहाल अभी सामान्य तरीके से ही काम करेंगी।
-- -- -- -- -- -
तीन शिफ्टों में 44 दमकल कर्मी दे रहे हैं ड्यूटी
हरियाणा अग्निशमन एवं आपात कालीन सेवाएं विभाग भिवानी में 15 दमकल गाड़ियां हैं। इनमें दो छोटी दमकल गाड़ी हैं। इसके अलावा तीन बुलेट बाइक भी हैं। तीन शिफ्टों में दमकल के 44 कर्मचारी ड्यूटी दे रहे हैं। प्रत्येक शिफ्ट आठ घंटे की है।
-- -- -- -
हरियाणा अग्निशमन एवं आपात कालीन सेवाएं विभाग की ओर से दमकल की गाड़ियों पर मोबाइल डाटा टर्मिनल सिस्टम उपलब्ध कराया गया है। इसका प्रशिक्षण भी कर्मचारियों को दिया गया है। 101 पर दर्ज होने वाली शिकायतें डायल 112 पंचकूला मुख्यालय के कंट्रोल रूम में जाएंगी। जहां से संबंधित दमकल कार्यालय में इसकी सूचना पहुंचेगी। इसका फायदा यह होगा कि दमकल कर्मी के पास हादसा या आपात स्थिति में जगह की सटीक लोकेशन पहुंचेगी। इससे मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाना आसान होगा।
- जगत सिंह, लीडिंग फायरमैन, हरियाणा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, भिवानी।