फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now the reaper machine will supply 200 quintals of green fodder to the cattle of the gaushala in just two and a half hour

Bhiwani News: अब रीपर मशीन से महज ढाई घंटे में गोशाला के गोवंश को होगी 200 क्विंटल हरे चारे की आपूर्ति

Sat, 27 May 2023 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 27 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Now the reaper machine will supply 200 quintals of green fodder to the cattle of the gaushala in just two and a half hour
श्रीगोशाला ट्रस्ट के प्रधान मोहनलाल अग्रवाल व अन्य पदाधिकारी रीपर मशीन का शुभारंभ करने के बाद च
भिवानी। अब रीपर मशीन से गोशाला के करीब दो हजार गोवंश को महज ढाई घंटे में 200 क्विंटल हरे चारे की कटाई कर आपूर्ति करा पाना संभव हो गया है। इसके लिए महम रोड स्थित श्री गोशाला ट्रस्ट ने पंजाब से रिपर मशीन मंगवाई है। जो खेत में ही महज पांच लीटर डीजल की खपत से प्रति एकड़ 200 क्विंटल हरे चारे की कटाई कर उसे सीधे गोवंश के आगे परोसने के लिए तैयार कर देती है।
विज्ञापन

दरअसल श्री गोशाला ट्रस्ट भिवानी के पास करीब डेढ़ सौ एकड़ कृषि भूमि है। जिस पर गोवंश के लिए हरा चारा की पैदावार ली जा रही है। श्री गोशाला ट्रस्ट की महम रोड स्थित गोशाला में करीब दो हजार गोवंश को रोजाना हरे चारे की जरूरत है। इस जरूरत को पूरा करने के लिए काफी मजदूर और कई घंटों की मेहनत लगती थी। लेकिन पंजाब से करीब ढाई लाख रुपये से खरीदकर लाई गई रीपर मशीन ने ये काम आसान कर डाला।
विज्ञापन

गोशाला विस्तार अधिकारी डॉ. मोहनलाल बालेश्रा ने बताया कि रीपर मशीन हरा चारा कटाई के बाद खेत में ही छानी/गनेरी बनाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में डालकर सीधे गायों के पास समय पर पहुंचाना संभव हो गया है। गोशाला ने अपने बजट से छानी/गनेरी बनाने वाली मशीन खरीदी है। श्री गोशाला ट्रस्ट के प्रधान मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि गोशाला के पास लगभग 150 एकड़ कृषि भूमि पर हरा चारा उपलब्ध है। रीपर चलाते हुए एक एकड़ के चारा काटने पर पांच लीटर डीजल खर्च आता है। गोशाला में इस मशीन का शुभारंभ ट्रस्ट प्रधान मोहनलाल अग्रवाल, सचिव कमल प्रसाद अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर गोशाला विस्तार अधिकारी डॉ. मोहनलाल बालेश्रा, उदयसिंह, सतप्रकाश, मंजीत, मित्रसैन, विक्रम, महेश, रणधीर ड्राईवर, कालुखान मिस्त्री, पप्पू सैणी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed