फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now the permit will be cancelled if tickets are issued to students in private buses

Bhiwani News: अब निजी बसों में विद्यार्थियों की टिकट काटने पर होगा परमिट रद्द

Sat, 21 Sep 2024 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 21 Sep 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Now the permit will be cancelled if tickets are issued to students in private buses
अशोक भारद्वाज
विज्ञापन

भिवानी। अब निजी बसों में विद्यार्थियों के बस पास भी मान्य होंगे। यदि कोई निजी बस परिचालक बस पास होते हुए भी विद्यार्थियों की टिकट बनाता है, तो उस बस का परमिट रद्द किया जाएगा। इसकी शिकायत विद्यार्थी को जिला परिवहन अधिकारी को लिखित में देनी होगी। जिसके बाद संबंधित बस पर कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, सरकार की ओर से नए सत्र से महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के बस पास भी मुफ्त बनाए जा रहे हैं। साथ ही, सरकार द्वारा विद्यार्थियों के बस पास को रोडवेज बसों के साथ-साथ निजी बसों में भी लागू करने के आदेश जारी किए गए थे। लेकिन हाल फिलहाल में विद्यार्थियों की शिकायतें मिल रही थीं कि निजी बसों के परिचालक बसों में पास होते हुए भी उनकी टिकट काट देते हैं।
विज्ञापन

सरकार के आदेश बताने पर बदतमीजी पर उतर आते हैं। इससे मजबूरी वश विद्यार्थियों को टिकट कटवानी पड़ती है। ऐसे ही बस पास होते हुए जिले के भिवानी से हांसी, भिवानी से तोशाम, भिवानी से लोहारू सहित अन्य रूटों पर चलने वाली निजी बसों में विद्यार्थियों के बस पास होते हुए टिकट काटने के मामले सामने आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों के बस पास को लेकर सरकार की ओर से जो आदेश दिए गए हैं। उनकी पालना करना जरूरी है। यदि कोई निजी बस परिचालक बस पास होते हुए भी विद्यार्थियों की टिकट बनाता है तो विद्यार्थी उसकी लिखित में शिकायत दें। जांच में यदि शिकायत सही पाई जाती हैं तो उस बस का परमिट रद्द किया जाएगा। - मनोज कुमार, आरटीए, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed