{"_id":"6738d196a6db8d73270a97f5","slug":"now-the-municipal-council-will-build-340-streets-with-a-budget-of-rs-40-crores-nehru-park-will-be-renovated-with-rs-35-crores-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-125814-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अब नगर परिषद 40 करोड़ के बजट से बनवाएगा 340 गली, साढ़े तीन करोड़ से होगा नेहरू पार्क का जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अब नगर परिषद 40 करोड़ के बजट से बनवाएगा 340 गली, साढ़े तीन करोड़ से होगा नेहरू पार्क का जीर्णोद्धार
Sat, 16 Nov 2024 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 16 Nov 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
शहर के नेहरू पार्क में बंद पड़े फव्वारे।
भिवानी। नगर परिषद अब 40 करोड़ के बजट से शहरी वार्डों में 340 गलियों का निर्माण काम कराएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जबकि कुछ गलियों के निर्माण का काम भी नगर परिषद पहले शुरू करा चुकी है। साढ़े तीन करोड़ के बजट से नगर परिषद शहर के सबसे पुराने नेहरू पार्क का भी जीर्णोद्धार का काम कराएगा।
इसके टेंडर भी कराए गए हैं। हवा में बढ़े प्रदूषण के एनजीटी ने ग्रैप तीन के आदेश लागू कर दिए हैं, इन आदेशों के हटते ही नगर परिषद गलियों के निर्माण का काम भी शुरू कराएगा। जबकि बड़ी सड़क परियोजनाओं पर भी नगर परिषद ने टेंडर लगा दिए हैं। दिसंबर में काम शुरू होने की संभावना है।
नगर परिषद ने शहर के नेहरू पार्क में करीब साढ़े तीन करोड़ के बजट से जीर्णोद्धार कराने का खाका तैयार कर इसके टेंडर कराए हैं। नेहरू पार्क के जीर्णोद्धार का काम दो चरण में किया जाएगा। एक चरण में नेहरू पार्क के सुंदरीकरण का काम होगा। इसमें नए सिरे से पार्क की पगडंडी तैयार कराई जाएंगी। वहीं दीवारों की मरम्मत का काम भी होगा।
विज्ञापन
इसके अंदर कुर्सियों की व्यवस्था होगी वहीं फुटपाथ भी तैयार होगा। इसके अलावा नेहरू पार्क में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या न बने, इसके लिए कुछ हिस्से में मिट्टी भराई का काम भी किया जाएगा। बच्चों के लिए झूलों की व्यवस्था यहां पहले ही कराई जा चुकी है। जबकि दूसरे चरण में पार्क में लाइट व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।
इसी के साथ लंबे अर्से से बंद पड़े फव्वारा सिस्टम को भी चालू किया जाएगा। इसके अंदर रंगीन लाइट भी लगेंगी। इससे पहले नगर परिषद ने ठाकुर बीर सिंह पार्क के जीर्णोद्धार का काम भी पूरा कर दिया है। शहर के 31 वार्डों में भी कच्ची गलियों को पक्का किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने 340 कच्ची गलियों की पैमाइश कराकर इनके एस्टीमेट तैयार कर टेंडर कराए हैं। जिन पर एनजीटी के आदेश हटने के बाद काम शुरू होगा।
नगर परिषद शहरी वार्डों के अंदर गलियों के टेंंडर करा चुकी है। जिन पर एनजीटी के आदेश हटने के बाद काम शुरू कराया जाएगा। इसी के साथ नेहरू पार्क के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण का काम भी नगर परिषद कराएगा। इस कार्य के टेंडर कराए गए हैं। शहर के सुंदरीकरण को लेकर नगर परिषद ने अलग-अलग मसौदे तैयार किए हैं, जिन पर प्रमुखता से काम किया जाएगा। इसके अलावा जिन सड़कों के अभी टेंडर किए हैं, उन पर भी जल्द वर्क ऑर्डर जारी होंगे।
-भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।