फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now the garbage collection equipment worth lakhs has become junk without being used

ग्राउंड रिपोर्ट: अब कूड़ा उठाने वाले लाखों के उपकरण बिना इस्तेमाल ही बन गए कबाड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Now the garbage collection equipment worth lakhs has become junk without being used
नगर परिषद कार्यालय में खराब खड़ी स्वीपर मशीन जो ठीक न होने के अभाव में कबाड़ बनती जा रही है। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। करोड़ों रुपयों के घोटाले में सुर्खियों में रहने वाली नगर परिषद में अब सफाई उपकरण बिना इस्तेमाल के ही कबाड़ होने का नया मामला सामने आया है। ये उपकरण पिछले दो साल से इस्तेमाल करना तो दूर एक जगह से हिलाए तक नहीं गए हैं। इसकी वजह से इन पर बारिश और मौसम की मार पड़ी तो जंग खाकर कबाड़ में तबदील हो गए। ज्यादातर हथ रेहड़ी बिना सफाई इस्तेमाल में लाए ही कबाड़ हो गई। जिन्हें खरीद करने के लिए नगर परिषद ने लाखों का बजट भी खर्च किया था। इतना ही नहीं नगर परिषद की स्वीपिंग मशीन भी लाखों रुपये मरम्मत पर खर्च किए जाने के बाद फिर खराब होकर खड़ी हो गई। अब ये मशीन भी कबाड़ हो चुकी है।
विज्ञापन

भिवानी नगर परिषद ने सफाई कर्मचारियों के लिए करीब दो साल पहले नगर परिषद ने लाखों के बजट से नई हथ रेहड़ी खरीद की थी। ये हथ रेहड़ी सफाई कर्मचारियों के लिए ली गई थी ताकि साफ सफाई के बाद कूड़ा इसके अंदर डालकर डंपिंग प्वाइंट तक पहुंचा सके। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों को शुरुआत में हथ रेहड़ी दी गई। लेकिन इसके बाद कोई भी हथ रेहड़ी कर्मचारियों को नहीं दी। वहीं नगर परिषद कार्यालय परिसर में खुले में ही ये रेहड़ी एक जगह रख थी। जिन पर पूरी गर्मी और मानसून के बाद सर्दी गुजर गई। मौसम की मार झेल ये रेहड़ी जंग खाकर कबाड़ में तबदील हो गई। बिना इस्तेमाल के ही ये रेहड़ी अब इस हालत में पहुंच गई हैं कि इनका इस्तेमाल करना तो दूर इन्हें यहां से हिलाया तो ये ठीक से चल भी नहीं पाएंगी और इनके अंदर कई जगह जंग खाकर चद्दर खराब होने से छेद हो गए हैं, जिसकी वजह से कूड़ा भी इनके अंदर नहीं टिक पाएगा।
विज्ञापन

---
नगर परिषद के सभी सफाई कर्मचारियों के पास सफाई उपकरण पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। हथ रेहड़ी नई खरीद की गई थी। ये अतिरिक्त हथ रेहड़ी थी जो यहां रखी गई थी। इनके खराब होने की वजह का पता लगाया जाएगा और इनके सुधार के लिए भी कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सत्येंद्र मोर, उप प्रधान, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed