फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now the facility of uploading documents up to 40 MB in the paperless registry system: DC

पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली में अब 40 एमबी तक दस्तावेज अपलोड करने की सुविधा : डीसी

Thu, 13 Nov 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 13 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Now the facility of uploading documents up to 40 MB in the paperless registry system: DC
भिवानी। उपायुक्त साहिल गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार जिले के सभी रजिस्ट्री कार्यालयों में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली पूरी तरह से लागू कर दी गई है। अब पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड की सीमा बढ़ाकर 40 एमबी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यह पहल पारदर्शिता, समयबद्धता और नागरिक सुविधा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली शुरू होने के बाद से जिले में बड़ी संख्या में आवेदनों की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। रजिस्ट्री प्रक्रिया के डिजिटल होने से समय की बचत हुई है और अनावश्यक दस्तावेजी औपचारिकताओं में कमी आई है। नागरिक अब ऑनलाइन आवेदन, सत्यापन और नियुक्ति तिथि प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उन्हें रजिस्ट्री कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवेदन पत्रों की जांच पांच कार्य दिवसों के भीतर पूरी की जा रही है और नागरिकों को निर्धारित समय में रजिस्ट्री प्रमाणपत्र उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। डीसी ने कहा कि यह डिजिटल प्रणाली ई-गवर्नेंस की दिशा में राज्य सरकार के विजन को और सशक्त बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed