फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now the estimate for the fire safety work of civil hospital has increased by Rs 75 lakh and the work has stopped.

Bhiwani News: अब नागरिक अस्पताल के फायर सेफ्टी कार्य में 75 लाख का बढ़ा एस्टीमेट तो रुका काम

Mon, 11 Sep 2023 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 11 Sep 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Now the estimate for the fire safety work of civil hospital has increased by Rs 75 lakh and the work has stopped.
​भिवानी: नागरिक अस्पताल के  वार्ड में अधूरा पड़ा फायर सिस्टम का कार्य। 
भिवानी। अब जिला नागरिक अस्पताल के फायर सेफ्टी सिस्टम के कार्य में 75 लाख रुपये का एस्टीमेट बजट बढ़ने से काम रुक गया है। दरअसल साढ़े तीन करोड़ के बजट से पीडब्ल्यूडी विभाग की एजेंसी जिला नागरिक अस्पताल परिसर में फायर सेफ्टी सिस्टम लगाने का काम कर चुकी है। मगर अब एजेंसी ने अस्पताल परिसर के बाहरी हिस्से में फायर सेफ्टी सिस्टम लगाने के लिए सवा चार करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया है। जिसकी मंजूरी अभी तकनीकी प्रक्रिया में उलझ गई है।
विज्ञापन

हालांकि फायर सेफ्टी सिस्टम के कार्य में बजट स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुहैया कराया जा रहा है, जबकि कार्य पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग की एजेंसी कर रही है। करीब 11 माह पहले नागरिक अस्पताल में फायर सेफ्टी सिस्टम लगाने का काम शुरू हुआ था, अब रीएस्टीमेट की वजह से इस पर ब्रेक लग गया है।
विज्ञापन


भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल को पीजीआई के तहत 700 बेड का किया जाना है। जिसके लिए अस्पताल के नए खंड का निर्माण काम भी चल रहा है। 2024 तक भिवानी में पीजीआई बनकर तैयार हो जाएगी। इससे पहले पुराने नागरिक अस्पताल को सुरक्षा मानकों के तहत जरूरी ढांचागत बदलाव भी किए जा रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं फायर सेफ्टी सिस्टम लागू करना। पीजीआई के नए भवन में निर्माण एजेंसी ही फायर सेफ्टी सिस्टम लगा रही है। जबकि पुराने नागरिक अस्पताल के बहुमंजिला इमारत से लेकर ओपीडी और आपात विभाग के अलावा वार्डों सहित पूरे परिसर में फायर सेफ्टी सिस्टम लगाने का काम पीडब्ल्यूडी विभाग की एजेंसी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन






नागरिक अस्पताल की छतों व दीवारों पर फैला है छह इंची पाइपों का जाल

जिला नागरिक अस्पताल की छतों और दीवारों पर छह इंची पाइपों का जाल बिछाया गया है। इसी के साथ पाइपों को आग और धुएं पर स्वयं चालित सेंसर भी लगाए गए हैं ताकि तुरंत ये सिस्टम काम करना शुरू कर दे। अगर अस्पताल के किसी हिस्से में आग से धुआं भी उठा तो पाइपों पर लगे सेंसर तुरंत सिस्टम को स्वयं चालू कर देंगे। जिससे की मिनटों में आग पर काबू पाना संभव होगा। फायर सेफ्टी मानकों के बाद जिला दमकल विभाग से भी इसकी एनओसी जारी की जाएगी।



जिला नागरिक अस्पताल अब पीजीआई का अस्पताल बनने जा रहा है। इस अस्पताल को जल्द ही 700 बेड का अस्पताल कर दिया जाएगा। इसके अंदर फायर सेफ्टी सिस्टम लगाने का काम पीडब्ल्यूडी विभाग की एजेंसी से कराया जा रहा है। एजेंसी ने कुछ कार्य के लिए अतिरिक्त बजट की डिमांड की है, जिस पर नियमानुसार कदम उठाए जाएंगे।


-डॉ. रघुवीर शांडिल्य सिविल सर्जन भिवानी।



नागरिक अस्पताल में फायर सेफ्टी सिस्टम लगाने का पहले करीब साढ़े तीन करोड़ के एस्टीमेट पर काम पूरा हो चुका है। अस्पताल के अंदर फायर सेफ्टी उपकरण लगाए जा चुके हैं, जबकि बाहरी हिस्से में उपकरण लगाए जाने हैं। इसके लिए अब सवा चार करोड़ तक एस्टीमेट बढ़ गया है। जिसकी तकनीकी मंजूरी के लिए स्वास्थ्य विभाग को भेजा है। बजट मंजूर होने के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा।

-दिनेश कनिष्ठ अभियंता पीडब्ल्यूडी विभाग भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed