{"_id":"64724a7131b3d853960ae747","slug":"now-the-dj-will-play-only-till-10-oclock-on-the-day-of-the-wedding-ceremony-bhiwani-news-c-21-1-144456-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अब शादी समारोह वाले दिन केवल 10 बजे तक बजेगा डीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अब शादी समारोह वाले दिन केवल 10 बजे तक बजेगा डीजे
Sat, 27 May 2023 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 27 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
चांग। गांव चांग में शनिवार को सरपंच निवास पर पंचायत व 30 सदस्यीय कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 30 सदस्यीय कमेटी व पंचायत ने सर्व सम्मति से फैसला किया कि गांव में केवल शादी वाले दिन ही रात्रि 10 बजे तक घर पर फ्लोर डीजे बजाया जाएगा। इस फैसले को नहीं माना तो डीजे मालिक व शादी पक्ष दोनों पर 11-11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
वहीं गांव में निवास कर रहे मंगलामुखी समाज के प्रतिनिधि को पंचायत में बुलाकर समझाया गया कि वे गांव में खुशी के मौके पर किसी भी ग्रामीण से बधाई लेते समय किसी प्रकार की मनमानी नहीं करेंगे। यदि कोई ग्रामीण अपनी मर्जी से जो बधाई देता है वो उसे ही स्वीकार करेंगे। अभद्र व्यवहार व गाली गलौच करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नशा रोकने, बिजली पानी की समस्या दूर करने, और बेटियों पर मनचलों पीछा करने सहित मामलों के लिए अलग-अलग कमेटियां बनाई गईं। संवाद
नहीं बिकेगी अवैध रूप से नशा
गांव की पंचायत व कमेटी ने एक स्वर में फैसला लिया कि गांव में किसी भी प्रकार का अवैध रूप से नशा नहीं बेचने दिया जाएगा। कमेटी व पंचायत ने सख्त निर्णय लेते हुए गांव में अधिकृत रूप से शराब बेचने वाले शराब ठेका मालिक को भी बुलाया। शराब ठेकेदार ने आश्वासन देते हुए कहा कि वह गांव की गलियों में खुर्दों पर शराब बेचने के लिए किसी को भी नही देगा।
विज्ञापन
पुलिस के प्रति भी दिखा रोष
बैठक में 30 सदस्यीय कमेटी व पंचायत सदस्यों में पुलिस के प्रति भी कड़ा रोष देखा गया। सभी का एक साथ कहना था कि पुलिस अवैध रूप से नशा, शराब बेचने, सट्टा खेलने वाले, जुआरियों व चोरों से रिश्वत लेकर सांठ गांठ करती है और उन पर बताने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं करती है। पंचायत सदस्य व कमेटी कई बार चौकी इंचार्ज से चौकी में जाकर मिल चुकी है, लेकिन इन अपराधों व बुराइयों पर अंकुश नहीं लगा है।
स्कूूलों व स्वास्थ्य केंद्रों पर निगरानी रखेंगी कमेटियां
पंचायत व 30 सदस्यीय कमेटी ने इन सभी अपराधों पर लगाम लगाने के लिए 5 कमेटियों का अलग अलग गठन किया है। इन कमेटियों में रिटायर्ड अधिकारी, मौजिज व्यक्ति, पूर्व सरपंच, पूर्व पंच व वर्तमान पंचायत के सरपंच व पंच शामिल होंगे। ये कमेटियां स्कूलों व स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर शिक्षा, अनुशासन, स्टाफ की हाजिरी व अन्य प्रकार के कार्यों की समीक्षा करेंगे। यदि कोई भी कर्मचारी, अपराधी किस्म का तत्व इन फैसलों पर अमल नही करता है तो उनके खिलाफ उच्च अधिकारियों के पास शिकायत भेजी जाएगी तथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।