फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now the district is free from the worry of platelets, plasma

सुविधा: अब प्लेटलेट्स, प्लाज्मा की चिंता से मुक्त हुआ जिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Now the district is free from the worry of platelets, plasma
भिवानी। डेंगू पीड़ित मरीजों को अब प्लेटलेट्स, प्लाज्मा के लिए दूसरे जिलों या फिर अन्य निजी लैब में महंगे दाम नहीं चुकाने पड़ेंगे। ये सुविधा स्वास्थ्य विभाग द्वारा रियायती दरों पर ही मुहैया करवाई जा रही है। इसके लिए भिवानी जिला स्वास्थ्य विभाग ने फ्रीडम ब्लड बैंक से एमओयू साइन किया है। हरियाणा स्टेट ब्लड ट्रांस फंक्शन काउंसिल की हिदायतों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने ये समझौता किया है। इस समझौते के अनुसार मरीजों को तय रेटों पर प्लेटलेट्स, रेड सेल्स, फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा, एसडीपी, क्रायोप्रेसिपिटेट की सुविधा शुरू हुई। वहीं जिले में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को निशुल्क रक्त व रक्त घटक (ब्लड कंपोनेंट) मुहैया कराए जा रहे हैं। बता दें कि विभाग की यह कवायद जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीजों की संख्या को देखते हुए की है। अब तक जिले में 81 डेंगू के मरीज आ चुके हैं, जिनमें से 75 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

सोमवार को डेंगू के छह नए केस मिले
जिले में सोमवार को डेंगू के छह नए मरीज सामने आए है, जिसके बाद डेंगू के मरीजों की संख्या 81 हो गई है। हालांकि इनमें से 75 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू की जांच के लिए 29 सैंपल लैब में भेजे हैं। वहीं मलेरिया की जांच के लिए 314 मरीजों की ब्लड स्लाइड बनाई, जिनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। डेंगू मच्छर का लारवा मिलने पर अब तक 3721 लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड में छह मरीज दाखिल
जिले में बढ़ते डेंगू के चलते स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल में वार्ड नंबर-9 को आइसोलेशन वार्ड बनाया है। इसमें डेंगू के आशंकित मरीजों को दाखिल किया है। डेंगू वार्ड में कुल छह मरीज उपचाराधीन हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार इन मरीजों का चेकअप कर उन्हें दवा दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में है डेंगू का कहर
जिले के सेक्टर-13, सेक्टर-23, बैंक कॉलोनी, हालवास गेट, पुराना हाउसिंग बोर्ड, हनुमान गेट, दादरी गेट, सेवा नगर, डीसी कॉलोनी, मीनी बाईपास, टीआईटी कॉलोनी, लाजपत नगर, डाबर कॉलोनी, उत्तम नगर, पटेल नगर, कीर्ति नगर, तिगड़ाना, धनाना, सिवानी, बहल, मानेहरू, बजीणा, कलिंगा से डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं। इन क्षेत्रों में डेंगू मच्छर का अधिक खतरा बना हुआ है।
तय किए गए रक्त व उसके घटक की कीमत रुपये में
रक्त रेट
पूर्ण रक्त 1450
रेड सेल्स 1450
रेंडम डोनर प्लेटलेट्स 400
फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा 400
क्रायोप्रेसिपिटेट 250
एफेरेसीस (एसडीपी) 11000
वर्जन
रक्त व उसके कंपोनेंट को लेकर एक ब्लड लैब के साथ एमओयू साइन किया हुआ है। पीजीआई रोहतक से निशुल्क ब्लड रोगियों को मुहैया कराया जा रहा है। निजी लैब से हुए समझौते में रेट तय किए गए हैं, इससे अधिक रेट मरीज से नहीं वसूले जा सकते हैं। साथ ही नागरिक अस्पताल में दाखिल मरीजों को भी समय पर रक्त उपलब्ध करवाया जाता है।

- डॉ. मोनिका सांगवान, इंचार्ज ब्लड सेंटर, नागरिक अस्पताल।
वर्जन:
डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की 141 टीम एंटी लारवा अभियान और फीवर मास सर्वे में जुटी हुई हैं। जिले में अब तक मलेरिया की जांच के लिए 9569 ब्लड स्लाइड और डेंगू की जांच के लिए 1011 सैंपल लिए हैं। गनीमत रही की जिले में मलेरिया का कोई केस नहीं है, वहीं डेंगू के 81 मरीज मिले हैं। इनमें से 75 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, महज छह सक्रीय केस हैं।
- डॉ. संध्या गुप्ता, उप सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed