फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now the desired apps can be opened in the government tablet as well.

Bhiwani News: अब सरकारी टैबलेट में भी मनचाहे खुल रहे एप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Now the desired apps can be opened in the government tablet as well.
सरकार के द्वारा दिए गए टैबलेट में बाहर दुकानदारों की मदद से जुगाड़ करके डाउनलोड की गई सोशल मीडि
भिवानी। टैबलेट में अब पढ़ाई के बजाय मनोरंजन गतिविधियों में विद्यार्थी ज्यादा व्यस्त हो गए हैं। विद्यार्थी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान से 400 से 600 रुपये में मनपसंद एप चलाने के लिए उसके साफ्टवेयर से छेड़छाड़ करा रहे हैं। दसवीं से बारहवीं तक के हजारों विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग ने पढ़ाई के लिए टैबलेट दिया हुआ है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की शिक्षा में तकनीकी बदलाव को लेकर 10वीं व 12वीं के छात्र व छात्राओं को निशुल्क टैबलेट वितरित किए हुए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से दिए गए निशुल्क टैबलेट मोबाइल यूनिटी से कनेक्ट होने के कारण सिर्फ शिक्षा विभाग के ही दो सॉफ्टवेयर चलते हैं। उन दो एप में सिर्फ पढ़ाई से संबंधित सामग्री ही बच्चों को दी जाती है। म्यूजिक व यूट्यूब जैसी एप भी इनके अंदर नहीं चलती थी। हालांकि अब विद्यार्थी मोबाइल रिपेयरिंग शॉप पर सरकारी टैबलेट के साफ्टवेयर से छेड़छाड़ कराकर अपने मनपसंद एप चला रहे हैं। इसकी वजह से सरकार के ऑनलाइन पढ़ाई और पाठ्यक्रम से जुड़े एप भी ठप हो गए हैं। जिले में कुल 20937 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन






टैबलेट खो जाने पर करानी होगी पुलिस रिपोर्ट
विद्यार्थी को अपना टैबलेट गुम होने या फिर चोरी होने पर इसकी एफआईआर दर्ज करवाकर स्कूल में जमा करवानी होगी। ऐसे विद्यार्थियों की सूची अवसर पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी। यदि किसी विद्यार्थी से टैबलेट टूट गया है या खराब हो गया है तो उसी कंडीशन में टैबलेट जमा करवाकर सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा। उसे भी पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसके अलावा यदि कोई बच्चा टैब, सिम या अन्य मिला हुआ सामान जमा नहीं करवाता तो उसका परिणाम बोर्ड द्वारा रोक दिया जाएगा। स्कूल प्रभारी ऐसे विद्यार्थियों को स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट, डीएमसी या चरित्र प्रमाण पत्र भी जारी नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को सरकार की तरफ से दिए गए टैबलेट में सिर्फ डाउनलोड की गई एप का संचालन की ही हिदायतें दी गई हैं, अगर कोई विद्यार्थी बाहर से टैबलेट के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ कराता है तो इस संबंध में कड़ा संज्ञान लेंगे। स्कूल मुखियाओं को भी ऐसे विद्यार्थियों के संबंध में हिदायतें दी जाएंगी।

-नरेश महता, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article