फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now the condition of three state highways of the district will improve with Rs. 66 crores, Lohani-Behal road will be five and a half to seven meters wide.

Bhiwani News: अब 66 करोड़ से सुधरेगी जिले के तीन स्टेट हाईवे की हालत, लोहानी-बहल मार्ग होगा साढ़े पांच से सात मीटर चौड़ा

Tue, 26 Dec 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 26 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Now the condition of three state highways of the district will improve with Rs. 66 crores, Lohani-Behal road will be five and a half to seven meters wide.
भिवानी। अब जिले के तीन स्टेट हाईवे की हालत 66 करोड़ से जल्द सुधरेगी। सरकार से बजट मंजूरी के बाद अब पीडब्ल्यूडी नए साल में इनके टेंडर और वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। अब लोहानी-बहल मार्ग साढ़े पांच मीटर से सात मीटर चौड़ा होगा और इसकी स्ट्रेंथनिंग का काम भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद वाहन चालकों को गड्ढों से निजात मिलेगी और सड़क भी चकाचक होगी। इसी तरह सिवानी से सिंघानी मार्ग की हालत सुधरेगी। जबकि हांसी से तोशाम मार्ग पर भी कई सालों बाद वाहन चालकों को खस्ताहाल सड़क से निजात मिलेगी। इन स्टेट हाईवे पर घंटों का सफर मिनटों में तय होगा वहीं इसके बीच आने वाले बड़े गांवों की आबादी को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने तीन स्टेट हाईवे की स्ट्रेंथनिंग और एक स्टेट हाईवे को चौड़ीकरण के कार्य के बजट को मंजूरी दी है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी अब नए साल में जनवरी के दूसरे सप्ताह इनके टेंडर और फिर फरवरी तक वर्क ऑर्डर कराकर काम शुरू कराएगा। लोहानी-बहल मार्ग 25 किलोमीटर दायरे की सड़क पर स्ट्रेंथनिंग का काम कराया जाएगा। फिलहाल ये मार्ग साढ़े पांच मीटर चौड़ा है, जिसकी चौड़ाई 18 फुट से 23 फुट यानी सात मीटर चौड़ी की जाएगी। इस मार्ग पर गांव टिटानी, हेतमपुरा, लेंघा, कैरू, देवराला, ओबरा, नुनसर, बिधनोई, सेरला और बहल तक का मार्ग सुधरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सिवानी से सिंघानी तक के 30 किलोमीटर दायरे के मार्ग पर स्ट्रेंथनिंग होगी। इससे गांव खरकड़ी बावनवाली, बुढेड़ा, ओबरा, सलेमपुर, ईशरवाल व सिवानी तक की सड़क चकाचक होगी। इसी तरह हांसी से तोशाम मार्ग भी कई दशक बाद सुधरेगा। इस मार्ग पर गांव जमालपुर, अलखपुरा, सिकंदरपुर फाटक से हांसी तक आवागमन की ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिलेगी। स्टेट हाईवे के दायरे में आने वाले इन मुख्य मार्गों पर पीडब्ल्यूडी ने काफी साल पहले इनकी रिपेयरिंग कराई थी, जबकि इनकी स्ट्रेंथनिंग का लंबे अर्से से काम नहीं हुआ था, जिसकी वजह से इन रास्तों पर वाहनों का सफर भी हिचकोलों से भरा था। लेकिन स्ट्रेंथनिंग और सड़क चौड़ीकरण का काम होने के बाद यहां वाहन भी सरपट दौड़ लगाएंगे।

ये आएगी तीन स्टेट हाइवे जीर्णोद्धार कार्य में लागत
स्टेट हाईवे लंबाई किलोमीटर में- बजट करोड़ में
1. सिवानी से सिंघानी- 30 किमी- 25 करोड़
2. लोहानी से बहल- 25.05 किमी- 26 करोड़
3. हांसी से तोशाम- 25 किमी- 15 करोड़
तीन स्टेट हाईवे के स्ट्रेंथनिंग कार्य के बजट को मंजूरी मिली है। इसके अलावा लोहानी से बहल मार्ग को साढ़े पांच मीटर से सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। जनवरी के द्वितीय सप्ताह तक टेंडर कराए जाएंगे और फरवरी में वर्क ऑर्डर अलॉट कर काम शुरू करा दिया जाएगा। इसके अलावा भी मुख्यालय को मसौदे भेजे हैं, जिन पर जल्द बजट मंजूरी की संभावना है।

-लोकेश कुमार डागर, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी विभाग भिवानी।
---------
लोहारू विधानसभा क्षेत्र में लगातार करोड़ों की विकास परियोजनाओं पर काम तेजी से किया जा रहा है। इलाके की सड़कों के जीर्णोद्धार कार्य के लिए भी सरकार से बजट मंजूर हुआ है। इलाके के स्टेट हाईवे की नए साल में सूरत बदल दी जाएगी। इलाके के विकास के लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने भी बजट दिल खोलकर दिया है। इस क्षेत्र में लिंक मार्ग के जीर्णोद्धार के लिए भी बजट सरकार से मंजूर हुआ है। इस पर भी जल्द सड़कों के सुधारीकरण का काम शुरू कराया जाएगा।
- जयप्रकाश दलाल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री हरियाणा सरकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed