फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now the committee will monitor the activities of unrecognized schools daily at the block level.

Bhiwani News: अब गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की गतिविधियों की रोजाना खंड स्तर पर कमेटी करेगी मॉनिटरिंग

Wed, 03 Apr 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 03 Apr 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Now the committee will monitor the activities of unrecognized schools daily at the block level.
भिवानी। नए सत्र में बिना मान्यता के कोई भी स्कूल बच्चों का दाखिला नहीं करेगा। इसके लिए अब शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। खंड स्तर पर अब शिक्षा अधिकारियों की मॉनिटरिंग कमेटी बनेगी, जो खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के अंदर अब भी हो रहे दाखिलों पर कड़ी निगरानी रख इसकी रिपोर्ट भी देगी।
विज्ञापन

भिवानी खंड में सबसे अधिक 60 गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की विभाग पहचान कर सूची तैयार कर चुका है। जबकि जिले भर में करीब 100 गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की सूची भी तैयार की गई है। इसमें सीबीएसई और एचबीएसई की सम्बद्धता के बोर्ड लगाकर भी बच्चों के अब भी धड़ल्ले से दाखिला किए जा रहे हैं। जिन पर अब शिक्षा विभाग जल्द कार्रवाई के लिए सख्त कदम उठाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, अभिभावकों को झांसा देने के लिए गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूल एचबीएसई और सीबीएसई से सम्बद्धता के बोर्ड बाहर लगाकर बच्चों के दाखिला करने में जुटे हैं, जबकि इन दोनों ही बोर्डों से मान्यता संबंधी कोई अनुमति या दस्तावेज तक इनके पास नहीं हैं। भिवानी जिले में 1174 विद्यालय हैं। जिनमें 763 सरकारी स्कूलों का संचालन शिक्षा विभाग कर रहा है। वहीं 411 मान्यता प्राप्त निजी स्कूल चल रहे हैं। इसके अलावा भिवानी खंड में करीब 60 ऐसे स्कूलों और अकादमियों को शिक्षा विभाग ने सूचीबद्ध किया है, जिनके पास कोई मान्यता नहीं है। जबकि अन्य खंडों में भी आठ से दस ऐसे स्कूल और अकेडमी सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने अब भिवानी के सात खंडों में खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से खंड स्तर पर मॉनिटरिंग एवं निगरानी कमेटी का गठन करने के आदेश दिए हैं जो रोजाना ही ऐसे स्कूलों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखे इसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय पर गठित निगरानी एवं मॉनिटरिंग कमेटी को देगी। इसके बाद तत्काल प्रभाव से चल रहे इन गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में शिक्षा विभाग के अधिकारी निरीक्षण कर आगे की कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई के लिए कदम उठाएंगे।

आज बुलाई है सीआरसी की बैठक
भिवानी खंड के खंड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार तंवर ने बताया कि भिवानी खंड में सबसे अधिक 60 गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूल और शिक्षा अकादमियां हैं, जिनकी सूची तैयार की गई है। बुधवार को सीआरसी यानी क्लस्टर रिसोर्स सेंटर की बैठक बुलाई है, जिसमें राजकीय विद्यालयों के प्राचार्य शामिल हैं। इनके माध्यम से क्लस्टर स्तर पर भी ऐसे स्कूलों की पहचान कराई जाएगी और उन्हें चिह्नित किए जाने के बाद बंद कराने की दिशा में कदम उठाया जाएगा।

भिवानी जिले के सभी खंडों में खंड शिक्षा अधिकारी की अगुवाई में खंड स्तरीय कमेटियों का गठन किया जाएगा। इसके अलावा जिला स्तर पर भी एक कमेटी बनेगी। इनके माध्यम से रोजाना ही सभी खंडों में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों व अकादमियों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। अगर किसी गैर मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय में बच्चों के दाखिला किए जाने संबंधी सूचना होगी तो तत्काल कार्रवाई करेंगे।
-नरेश महता, जिला शिक्षा अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article