फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now the city will get a new building of a government school run in English medium

Bhiwani News: अब शहर को मिलेगा नया अंग्रेजी माध्यम से संचालित सरकारी स्कूल का नया भवन

Tue, 12 Sep 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 12 Sep 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Now the city will get a new building of a government school run in English medium
भिवानी। अब शहर में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराने वाला सरकारी स्कूल को नया बहुमंजिला भवन साल 2024 में बनकर तैयार हो जाएगा। इतना ही नहीं गांव गुजरानी में भी सरकारी स्कूल का नया बहुमंजिला भवन बनेगा। इसी के साथ भगत सिंह चौक पर लोहड़ के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की चहारदीवारी और पार्किंग निर्माण का काम भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

दरअसल, गुजरानी में जर्जरहाल स्कूल भवन के कारण बच्चों की कक्षाएं धर्मशाला में ही लगाई जा रही हैं। इन बच्चों को अब खुद का स्कूल भवन जल्द मिलेगा। शहर के सेठ किरोड़ीमल मॉडल संस्कृति विद्यालय के खेल ग्राउंड में तीन करोड़ 98 लाख के बजट से बहुमंजिला स्कूल भवन परिसर का निर्माण चल रहा है। इस भवन में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी की अलग-अलग आधुनिक लैब होंगी। वहीं प्राचार्य और आफिस के अलावा बच्चों के बैठने के लिए 24 कमरे भी तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस भवन के बनने के बाद यहां सीबीएसई पैटर्न पर अंग्रेजी माध्यम से बच्चों की कक्षाएं लगेंगी। फिलहाल मॉडल संस्कृति विद्यालय को सीबीएसई पैटर्न में शामिल किया हुआ है। इसी में बुनियाद कार्यक्रम के तहत भी एक कक्ष दिया गया है। इसके अंदर बुनियाद के तहत बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। गांव गुजरानी के स्कूल में दशकों पुराने जर्जर हाल स्कूल भवन को पीडब्ल्यूडी विभाग कंडम घोषित कर चुका है। इसके बाद से ही बच्चों की कक्षाएं गांव की धर्मशाला में लग रही हैं। लंबे अर्से से स्कूल के नए भवन निर्माण की मांग भी ग्रामीण उठाते रहे हैं और दो से तीन बार सड़क पर भी जाम लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब शिक्षा विभाग ने गुजरानी के स्कूल भवन निर्माण के लिए करीब चार करोड़ के बजट को मंजूरी दी है। इसके बाद स्कूल के बहुमंजिला नए भवन निर्माण की ड्राइंग तैयार की जाएगी। इस स्कूल में भी बच्चों के बैठने के लिए करीब 25 कमरे बनेंगे। वहीं ऑफिस और साइंस की तीनों आधुनिक लैब भी बनेंगी।



लोहड़ कन्या स्कूल की चहारदीवारी और पार्किंग का काम शुरू, जल्द लगेंगी कक्षाएं

शहर के भगत सिंह चौक स्थित लोहड़ राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नए बहुमंजिला भवन परिसर की चहारदीवारी और मिट्टी भरत के साथ पार्किंग निर्माण का काम शुरू हुआ है। ये भवन करीब साल भर से बनने के बाद सिर्फ इसलिए इस्तेमाल में नहीं लाया जा रहा था कि चहारदीवारी नहीं थी। अब शिक्षा विभाग ने चहारदीवारी और पार्किंग के लिए 91 लाख का बजट जारी किया है। इसके बाद समग्र शिक्षा विभाग की तरफ से मिट्टी भरत और चहारदीवारी निर्माण का काम शुरू कराया गया है। चहारदीवारी और पार्किंग के बाद इसी सत्र से यहां पर लड़कियों की कक्षाएं लगना शुरू हो जाएंगी। फिलहाल बारिश के बाद नए भवन के पास जलभराव भी बना है वहीं गंदे पानी की निकासी भी नहीं है। मुख्य सडक़ से भी भवन के आसपास का इलाका काफी नीचा है। इसे अब मिट्टी भरत कर समतल कराया जा रहा है।
शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए ढांचागत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। लोहड़ के स्कूल की चहारदीवारी का काम शुरू हो चुका है। गुजरानी के स्कूल भवन निर्माण का बजट भी मंजूरी हुआ है। जबकि मॉडल संस्कृति विद्यालय में स्कूल भवन निर्माण काम चल रहा है। इसके अलावा तोशाम, लोहारू, बहल और अन्य खंडों में भी स्कूल भवन निर्माण के काम समग्र शिक्षा विभाग की देखरेख में चल रहे हैं।


- नरेश महता, जिला शिक्षा अधिकारी भिवानी।
समग्र शिक्षा अभियान के तहत लोहड़ के कन्या स्कूल के चहारदीवारी और पार्किंग का काम शुरू किया है। गुजरानी स्कूल के नए भवन निर्माण की अभी ड्राइंग तैयार की जाएगी। इसके बाद कार्यों के टेंडर करा वर्कऑर्डर कर काम शुरू कराएंगे। मॉडल संस्कृति विद्यालय में बहुमंजिला स्कूल भवन निर्माण का काम 2024 तक पूरा कराया जाएगा।

-ज्ञानेंद्र सिंह, जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा अभियान भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article