फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now the capacity of pumping system will be doubled at Dabur Jalghar and Mittathal Head, drinking water supply will not stop even if the motor breaks down.

Bhiwani News: अब डाबर जलघर और मित्ताथल हेड पर दोगुनी होगी पंपिंग सिस्टम की क्षमता, मोटर खराब होने पर भी बंद नहीं होगी पेयजल आपूर्ति

Fri, 18 Oct 2024 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 18 Oct 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Now the capacity of pumping system will be doubled at Dabur Jalghar and Mittathal Head, drinking water supply will not stop even if the motor breaks down.
डाबर जलघर में लगी पानी की मोटर।
भिवानी। अब डाबर जलघर और मित्ताथल हेड की पंपिंग सिस्टम की क्षमता को दोगुना किया जाएगा। इसके बाद एक सिस्टम की मोटर में खराबी आने पर पर भी शहरी दायरे की पेयजल आपूर्ति बंद नहीं होगी।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने डाबर कॉलोनी जलघर में पंपिंग सिस्टम की क्षमता बढ़ाने के लिए 23.85 लाख के बजट से कार्यों के टेंडर कराए हैं। शहरी दायरे के जलघर में करीब दो दशक पुराना पंपिंग सिस्टम लगा हुआ है। इसमें अचानक खराबी आने पर शहर में पेयजल आपूर्ति ही ठप हो जाती है, लेकिन नए सिस्टम के चालू होने के बाद पेयजल आपूर्ति में किसी तरह की कोई बाधा नहीं आएगी।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने डाबर कॉलोनी से दादरी रोड तक इलाके की पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए 175 एचपी मोटर क्षमता का नया सिस्टम लगाने के लिए कार्यों का टेंडर कराया है। 23 लाख 85 हजार रुपये के बजट से डाबर जलघर में 175 एचवपी की नई मोटर का सिस्टम लगाया जाएगा। फिलहाल यहां 170 एचपी की दो मोटरों का सिस्टम काम कर रहा है। जो करीब 20 साल से अधिक पुराना हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में कुछ अर्से पहले यहां एक मोटर खराब होने पर सिंगल सिस्टम बंद पड़ गया था, जिसकी वजह से शहर के अंदर पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई थी। अब इन दो पुराने पंप सिस्टम के साथ 175 एचपी का नया सिस्टम भी चालू होगा। इसी तरह जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मित्ताथल हेड पर अपने पंपिंग सिस्टम की क्षमता को करीब दोगुना करेगा। मित्ताथल हेड से शहर के पुराने जलघर को पानी की आपूर्ति मिल रही है।
फिलहाल मित्ताथल हेड पर 240 एचपी के चार मोटर सिस्टम लगे हैं। लेकिन अब यहां 300 एचपी के दो पंप सिस्टम और लगाए जाएंगे। पहले सिस्टम के हिसाब से प्रति मिनट 17 हजार लीटर पानी भंडारण की क्षमता थी, लेकिन नए सिस्टम में प्रति मिनट 50 हजार लीटर पानी क्षमता बढ़ जाएगी। इससे पुराने जलघर और इससे जुड़े बूस्टरों तक नहरी पानी की पर्याप्त आपूर्ति संभव होगी। इससे पुराने शहर को जल संकट से छुटकारा मिल जाएगा।
पंपिंग सिस्टम के अपग्रेड होने से टेल तक पहुंचेगा पानी
शहर में तीन मुख्य जलघर बने हैं, इसमें महम रोड स्थित पुराना जलघर, तोशाम बाईपास स्थित डाबर कॉलोनी जलघर और रोहतक रोड का निनान जलघर शामिल है। पुराने और शहर की बाहरी कॉलोनियों को महम रोड और डाबर कॉलोनी जलघर से ही पानी की आपूर्ति होती है। जबकि निनान जलघर से बैंक कॉलोनी और रोहतक रोड के अलावा कोंट रोड क्षेत्र की कॉलोनियों को पानी की आपूर्ति मिल रही है। जलघर व हेड पर पंपिंग सिस्टम के अपग्रेड किए जाने के बाद टेल तक पानी पहुंचना भी सुनिश्चित हो जाएगा। फिलहाल पानी की लाइनों में पंपिंग सिस्टम पुराना व कमजोर होने की वजह से प्रेशर नहीं बन पा रहा है।

डाबर कॉलोनी जलघर में 175 एचपी का नया पंपिंग सिस्टम लगाया जाएगा। इसके टेंडर कराए गए हैं। इसी तरह मित्ताथल हेड पर भी पंपिंग क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब जलघर में एक पंप सिस्टम खराब होता है तो पेयजल आपूर्ति बाधित हो जाती है, नया सिस्टम चालू होने के बाद एक सिस्टम के बंद पड़ने पर भी पेयजल आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रख पाना संभव होगा। इससे शहर में जल संकट या पेयजल आपूर्ति बाधित होने संबंधी समस्या का निवारण होगा।
-ताजदीन, कनिष्ठ अभियंता, शहरी पेयजल शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article