फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now the board has taken steps towards improving the examination results.

Bhiwani News: अब परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने की दिशा में बोर्ड ने उठाए कदम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Now the board has taken steps towards improving the examination results.
भिवानी। डॉ. वीपी यादव
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में पठन-पाठन के साथ परीक्षा परिणाम के अलावा मूल्यांकन कार्य को और अधिक बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाए हैं। इसके लिए शुक्रवार को प्रदेशभर के जिला शिक्षा अधिकारियों व खंड शिक्षा अधिकारियों को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के विशेष कार्याधिकारी (अध्यक्ष) विपिन कुमार ने टिप्स दिए। सरकारी स्कूलों में कक्षा नौंवी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को कक्षा में पठन पाठन कार्य में क्या बेहतर कदम उठाए जा सकते हैं इसके बारे में बताया।
विज्ञापन

दरअसल, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने इसी साल से क्यूआर कोड और हिडन फीचर्स के साथ प्रश्नपत्र को सुरक्षित किया है। जबकि परीक्षा प्रणाली में भी व्यापक बदलाव हुए हैं। वहीं, पहली बार बोर्ड में डिजिटल मूल्यांकन का कार्य भी इसी साल नियमित और पूरक की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में हुआ है। बोर्ड ने जिन नए बदलावों को लागू किया है। इन सभी के बावजूद पठन-पाठन, परीक्षा और मूल्यांकन प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाए जाने की दिशा में कदम उठाए जाने संबंधी दिशा निर्देश शिक्षा अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन



--------------------------------------------हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एक साल के दौरान पाठ्यक्रम से लेकर परीक्षा और मूल्यांकन प्रणाली में बड़े बदलाव किए हैं, जिनके सकारात्मक नतीजे भी सामने आए हैं। इन्हीं को लेकर प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों की वीसी पर बैठक लेकर और अधिक बेहतर बनाने की दिशा में जरूरी टिप्स दिए गए हैं। हमारा प्रयास है कि बोर्ड में निरंतर ऐसी योजनाएं लागू की जाएं, जिनके विद्यार्थियों के लिए बेहतर परिणाम मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. वीपी यादव अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed