फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now the 48-year-old damaged sewer line will be re-constructed in the new grain market of Bhiwani

खास खबर: अब भिवानी की नई अनाज मंडी में 48 साल पुरानी डैमेज सीवर लाइन का नए सिरे से होगा निर्माण

Wed, 15 Mar 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 15 Mar 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Now the 48-year-old damaged sewer line will be re-constructed in the new grain market of Bhiwani
नई अनाज मंडी का ठप सीवर से ओवरफ्लो हुआ गंदा पानी।
भिवानी। भिवानी की नई अनाज मंडी में अब 48 साल पुरानी डैमेज सीवर लाइन से छुटकारा मिल जाएगा। इसके लिए हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड भिवानी मंडी में नए सिरे से सीवर लाइन का निर्माण कराएगा।
विज्ञापन

इतना ही नहीं सिवानी के खेड़ा में नई मंडी निर्माण के साथ-साथ ढिगावा मंडी और चरखी दादरी मंडी का भी जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसके लिए हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड ने करीब चार करोड़ रुपयों का बजट मंजूर किया है। वहीं भिवानी नई अनाज मंडी में नई सीव रलाइन डालने के लिए दो करोड़ 96 लाख का मसौदा हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड मुख्यालय को भेजा गया है।
विज्ञापन

भिवानी की नई अनाज मंडी की स्थापना के समय ही यहां पर सीवर लाइन डाली गई थी। सन 1975 में डाली गई सीवर लाइन अब मंडी में बढ़ रही आबादी और किसानों की गतिविधियों की वजह से गंदे पानी का दबाव नहीं झेल पा रही है। वहीं 48 साल पुरानी हो चुकी मंडी की सीवर लाइन कई जगह से स्थायी तौर पर ही डैमेज हो चुकी है। जिसे अब दुरुस्त करना भी नामुमकिन हो गया है। ऐसे में हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड अधिकारियों ने पूरी मंडी के अंदर नई सीवर लाइन और नए सीवर मैनहोल निर्माण कराने के लिए दो करोड़ 96 लाख की अनुमानित लागत का मसौदा मंजूरी के लिए मुख्यालय को भेजा है। इसकी प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद इसकी टेंडर प्रक्रिया को शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिवानी के खेड़ा में बनेगी नई मंडी
सिवानी खंड के गांव खेड़ा में नई अनाज मंडी विकसित की जाएगी। इसके लिए हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड ने एक करोड़ 68 लाख रुपये का अनुमानित बजट भी मंजूर कर दिया है। मंडी के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इससे उम्मीद है कि अगले सीजन फसल खरीद के दौरान इस मंडी को किसानों के लिए चालू भी कर दिया जाएगा।
ढिगावामंडी और दादरी मंडी में ये होगा जीर्णोद्धार का काम
कृषि विपणन बोर्ड ढिगावा मंडी में एक करोड़ 78 लाख रुपये के अनुमानित बजट से सड़क, फुटपाथ सहित जरूरी कार्य कराएगा वहीं चरखी दादरी मंडी में भी जीर्णोद्धार का काम होगा। दादरी मंडी में 53 लाख 34 हजार रुपये बजट खर्च होगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
दूसरे चरण में 10 करोड़ 36 लाख का मसौदा भी मंजूरी के लिए भेजा
भिवानी में मंडियों के विकास के लिए दूसरे चरण में काम कराने के लिए 10 करोड़ 36 लाख रुपये का मसौदा भी मंजूरी के लिए मुख्यालय को भेजा गया है। इस बजट की मंजूरी के बाद मंडियों में किसानों के लिए कई मूलभूत सुविधाएं जुटाना आसान होगा।
हरियाणा सरकार प्रदेश की मंडियों का विस्तार कर रही है ताकि किसानों को मूलभूत सुविधाएं मिल सके। आने वाले समय में किसानों को फसल बेचने के लिए दूर दराज की मंडियों में नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि अपने ही कस्बे की मंडी में फसल बेचकर शाम तक किसान घर लौट पाएंगे। मंडियों को अत्याधुनिक तरीके से विकसित किया जा रहा है।

-जयप्रकाश दलाल, किसान कल्याण एवं कृषिमंत्री हरियाणा सरकार।
भिवानी मंडी में नई सीवर लाइन का मसौदा मुख्यालय को भेजा जा चुका है। जबकि खेड़ा मंडी में चहारदीवारी का बजट आ चुका है। चरखी दादरी मंडी में भी नया शेड निर्माण कराया जाएगा। जिसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
-अजय राठी, कार्यकारी अभियंता, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article