{"_id":"6664ebe03e1bae94b00c3b27","slug":"now-tenders-will-be-held-next-week-for-the-renovation-projects-of-four-link-roads-which-have-been-in-a-dilapidated-condition-for-a-decade-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-118396-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अब एक दशक से खस्ताहाल चार संपर्क मार्गाें के जीर्णोंद्धार परियोजनाओं के अगले सप्ताह होंगे टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अब एक दशक से खस्ताहाल चार संपर्क मार्गाें के जीर्णोंद्धार परियोजनाओं के अगले सप्ताह होंगे टेंडर
Sun, 09 Jun 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
भिवानी से महम मार्ग।
भिवानी। अब पिछले एक दशक से खस्ताहाल जिले के चार संपर्क मार्गों की जल्द हालत सुधरेगी। इन संपर्क मार्ग जीर्णोंद्धार की परियोजनाओं पर अगले सप्ताह पीडब्ल्यूडी टेंडर कराएगा। जिसके बाद ही इन कार्याें के वर्क ऑर्डर जारी होंगे। करीब 20 करोड़ के बजट से इन संपर्क मार्गाें पर सुदृढ़ीकरण का काम होगा। जिससे ये सड़कें पहले से अधिक चौड़ी भी नजर आएंगी। इतना ही नहीं भिवानी-महम मुख्य मार्ग के जीर्णोंद्धार का काम भी शुरू हो चुका है। जिस पर करीब 20 करोड़ की लागत से 17 किलोमीटर दायरे की सड़क पर सुदृढ़ीकरण के अलावा गांव चांग व भिवानी शहर में आरसीसी की सड़क भी तैयार की जाएगी। ये काम भी सितंबर तक पूरा होगा।
पिछले करीब दस सालों से बदहाल तोशाम-बहल मार्ग पर करीब 20 किलोमीटर दायरे में सड़कों के अंदर गड्ढे गायब होंगे, क्योंकि इस मार्ग पर तारकोल से सुदृढ़ीकरण की नई परत डाली जाएगी। जिससे ये सड़क चकाचक होगी और वाहनों का सफर भी कम समय में तय होगा। इसी तरह झावरी से मिरान वाया सिवानी तक करीब 23 किलोमीटर लंबी सड़क का भी कायाकल्प होगा। वहीं झुप्पा से बहल मार्ग पर करीब छह किलोमीटर दायरे में सड़क का जीर्णोंद्धार होगा। जूई से वाया कैरू-तोशाम संपर्क मार्ग भी अब चकाचक दिखाई देगा, क्योंकि इस मार्ग के असंख्य गड़ढों पर अब तारकोल की नई लेयर डाली जाएगी। करीब 30 किलोमीटर दायरे का ये मार्ग भी एक दशक बाद वाहनों के चलने लायक होगा। क्योंकि इस मार्ग की हालत काफी खस्ता हो चुकी है। पीडब्लयूडी अगले सप्ताह ही इन चारों संपर्क मार्गों के जीर्णोंद्धार कार्य के टेंडर कराएगा। जिसके बाद जल्द ही इनके वर्क ऑर्डर जारी कर काम शुरू होने की संभावना भी बनी है। दरअसल सरकार से बजट मंजूरी मिलने के बाद चुनावों की वजह से इन संपर्क मार्गों की टेंडर प्रक्रिया रुक गई थी। मगर अब आचार संहिता हटने के बाद फिर से इनकी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। संवाद
भिवानी-महम मुख्य मार्ग भी अब जल्द होगा चकाचक, सुदृढ़ीकरण का काम शुरू
भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर करीब 17 किलोमीटर दायरे में करीब 20 करोड़ की लागत से हिसार की कंस्ट्रक्शन कंपनी को काम अलॉट हुआ है। इस कंपनी ने गांव सीसर के समीप से सड़क की सुदृढ़ीकरण का काम भी शुरू कर दिया है। एजेंसी को ये काम नौ माह की निर्धारित अवधि में पूरा करना है, लेकिन सितंबर तक एजेंसी इस काम को पूरा कर देगी। गांव चांग में करीब डेढ़ किलोमीटर दायरे में सीसी पैटर्न पर सड़क भी बनेगी। क्योंकि दोनों तरफ से ये आबादी भरा इलाका है। यहां पहले भी सीसी पैटर्न की सड़क बनी है। इसी तरह भिवानी-महम मार्ग पर गोशाला से भगवान परशुराम चौक तक भी सीसी पैटर्न पर करीब दो किलोमीटर दायरे में सीसी सड़क बनेगी। फिलहाल यहां तारकोल की सड़क है, जो दोनाें तरफ घनी आबादी के कारण पानी के संपर्क में आने से बाहर बार टूट रही है। सीसी सड़क बनने के बाद यहां सड़क चकाचक होगी।
विज्ञापन
31 जुलाई के बाद महम रोड पर कालुवास रेलवे ओवरब्रिज चालू करने की तैयारी
भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर गांव कालुवास के समीप 900 मीटर लंबा रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का काम चल रहा है। ये पुल करीब 80 फीसदी पूरा हो चुका है। पीडब्ल्यूडी विभाग इस बचे हुए कार्य को 31 जुलाई तक हर हाल में पूरा कर इसके बाद इस पुल को चालू करने की तैयारियों में जुटा है। भिवानी-महम मार्ग का रेलवे ओवरब्रिज निर्माण पूरा होने और सड़क जीर्णोंद्धार के बाद भिवानी से महम तक का सफर मात्र 25 मिनट में तय होगा।
ये हैं बनेंगे चार संपर्क मार्ग
संपर्क मार्ग- सड़क की लंबाई- लागत
1. तोशाम से बहल- 20 किलोमीटर- पांच करोड़
2. झावरी-मिरान-सिवानी- 23 किलोमीटर- चार करोड़
3. झुप्पा से बहल- 06 किलोमीटर- डेढ़ करोड़
4. जूई-कैरू-तोशाम- 30 किलोमीटर- 10 करोड़
भिवानी जिले में चार संपर्क मार्गों के जीर्णोंद्धार कार्य के अगले सप्ताह टेंडर कराए जाएंगे। इन संपर्क मार्गाें के जीर्णोंद्धार कार्य के बजट को पहले ही सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। जिसके बाद जल्द से जल्द इनके वर्क ऑर्डर जारी कर काम शुरू कराया जाएगा। भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर सड़क जीर्णोंद्धार का काम शुरू हो चुका है, जिसे सितंबर तक पूरा करा दिया जाएगा।
-लोकेश कुमार कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी भिवानी।