फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now students will get marks in board exams through digital assessment

Bhiwani News: अब डिजिटल मूल्यांकन से मिलेंगे विद्यार्थियों को बोर्ड की परीक्षा में अंक

Sat, 30 Sep 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 30 Sep 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Now students will get marks in board exams through digital assessment
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड लगातार परीक्षा और मूल्यांकन कार्यों में नए प्रयोग कर बेहतर नतीजे लाने की कोशिशों में जुटा है। अब बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच डिजिटल मूल्यांकन से होगी। उत्तर पुस्तिकाओं का अंकन कार्य करने के लिए शिक्षकों अब हार्ड कॉपी नहीं बल्कि कंप्यूटर पर साफ्ट काॅपी दी जाएगी।
विज्ञापन

इसमें ऑनलाइन ही मार्किंग की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक अंकन कार्य करने वाले शिक्षक की अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड होगा। जिसके जरिए वह मूल्यांकन केंद्र पर उत्तर पुस्तिका अंकन का कार्य ऑनलाइन ही करेगा। सबसे अहम बात तो यह भी होगी कि उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन किस समय शुरू किया और कब बंद हुआ। उसका टाइम भी दर्ज होगा। इसी के साथ ऑनलाइन अंकन में प्रत्येक प्रश्न के अंकों का कुल जोड़ भी उत्तरपुस्तिका जांच के बाद ऑटोमेटिक टोटल में दर्ज होगा। अगर ऑनलाइन अंकन कार्य के दौरान बीच में कोई पेज छूट जाता है तो उसका संकेत भी अंकन कार्य करने वाले शिक्षक को तुरंत मिलेगा।
विज्ञापन

इसके बाद उसकी मार्किंग होगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में हर साल करीब साढ़े छह लाख विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होता है। इसमें दसवीं में करीब छह विषय और बारहवीं में करीब पांच विषय प्रत्येक विद्यार्थी के हिसाब से शामिल होंगे। अब तक बोर्ड मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाओं की हार्ड कॉपी जांच करता आ रहा है। मगर अब मूल्यांकन कार्य को भी डिजिटल कर दिया गया है। अब परीक्षाओं के बाद डिजिटल मूल्यांकन से ही विद्यार्थियों को परीक्षा में अंक मिलेंगे। बोर्ड के इस कदम से मूल्यांकन कार्य के सटीक नतीजे सामने आएंगे वहीं बच्चों को उत्तर पुस्तिकाओं की ठीक से जांच नहीं होने की शिकायतें भी नहीं रहेंगी। क्योंकि ऑनलाइन मार्किंग में साॅफ्टवेयर को हर पहलु को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। इसमें गलती की कोई गुंजाइश ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोर्ड मुख्यालय पर होगी उत्तर पुस्तिकाओं की स्केनिंग
बोर्ड की परीक्षाओं के बाद सभी उत्तर पुस्तिकाओं को शिक्षा बोर्ड मुख्यालय की गोपनीय शाखा में लाया जाएगा। जहां से उन उत्तरपुस्तिकाओं की स्केनिंग कराई जाएगी। स्केनिंग के बाद ही साफ्टवेयर में उन्हें अपलोड कर मूल्यांकन केंद्रों पर बैठे टीचरों को ऑनलाइन मार्किंग के लिए भेजा जाएगा। डिजिटल मार्किंग कार्य के लिए मूल्यांकन कार्य करने वाले शिक्षकों को इसका प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिसके बाद मूल्यांकन कार्य करना आसान होगा। डिजिटल मार्किंग के लिए भी प्रदेशभर में मार्किंग केंद्रों का गठन बोर्ड द्वारा परीक्षाओं के तुरंत बाद किया जाएगा।


बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जल्दी होगा जारी
बोर्ड की डिजिटल मूल्यांकन व्यवस्था लागू किए जाने के बाद बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के नतीजे भी जल्द जारी किए जा सकेंगे। इससे दूसरे राज्यों की यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को मार्कशीट और रिजल्ट के लिए ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वहीं डिजिटल मार्किंग के बाद रीचेकिंग के मामलों में भी कमी आएगी।


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं के बाद उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन कार्य को डिजिटल तौर पर कराने की व्यवस्था कर दी है। अब भविष्य में होने वाली सभी परीक्षाओं में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ऑनलाइन होगा। जिसमें मूल्यांकन कार्य करने वाले टीचर को उसकी यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा। जिसके जरिए साफ्टवेयर पर उत्तरपुस्तिका की साफ्ट कॉपी की जांच होगी। इसके लिए मूल्यांकन कार्य करने वाले शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।
-डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article