{"_id":"66946dfdcbba96ba8d04e8a5","slug":"now-students-will-also-get-free-bus-travel-passes-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-120131-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अब छात्रों के भी बनेंगे मुफ्त बस यात्रा के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अब छात्रों के भी बनेंगे मुफ्त बस यात्रा के पास
Mon, 15 Jul 2024 06:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। छात्राओं की तरह अब छात्रों के भी मुफ्त बस यात्रा संबंधी पास बनाए जाएंगे। इसके लिए परिवहन विभाग ने सभी डिपो महाप्रबंधकों को पत्र भेजकर आदेश जारी कर दिए हैं। परिवहन विभाग ने विद्यार्थियों के बस पास की सीमा 60 किमी से बढ़ाकर 150 किमी तक कर दी है। सरकार के इस आदेश से जिलों के स्कूल, कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को फायदा होगा। सरकार के यह आदेश इसी सत्र से लागू होंगे।
राज्य सरकार चुनाव से पहले हर वर्ग को साधने में लगी है। इसीलिए अब हरियाणा सरकार ने बस पास से यात्रा करने वाले स्कूल, कॉलेजों के छात्रों को बड़ी राहत दी है। छात्राओं की तरह अब स्कूल, कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के भी बस पास मुफ्त बनाए जाएंगे। इसके लिए परिवहन विभाग ने पत्र भेजकर डिपो महाप्रबंधकों को आदेश जारी किए हैं। जिले में हर साल करीब 13,000 छात्राओं के बस पास बनाए जाते हैं। छात्राओं को पहले से ही मुफ्त बस पास की सुविधा दी जा रही थी। अब यह सुविधा लड़कों को भी दी जाएगी। इसके साथ ही सरकार ने बस पास की सीमा भी बढ़ा दी है।
अब विद्यार्थियों के लिए बनने वाले बस पास की सीमा 150 किमी तक होगी जबकि पहले विद्यार्थी बस पास की सुविधा 60 किमी तक की होती थी। इस कारण कॉलेज के 60 किमी के दायरे से बाहर से आने वाली छात्राओं के बस पास नहीं बनाए जाते थे। इस कारण छात्राओं को किराया भरकर स्कूल या कॉलेज जाना पड़ता था। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के लाखों विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बस पास का प्रारूप पुराना ही रहेगा लेकिन सरल पहचान के लिए पास का रंग बदला जा सकता है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग की तरफ से छात्रों के बस पास मुफ्त बनाने का पत्र मिला है। छात्राओं को यह सुविधा सरकार पहले से ही दे रही है। छात्रों के बस पास इसी सत्र से मुफ्त में बनेंगे। सरकार ने विद्यार्थी बस पास की सीमा 60 किमी से बढ़ाकर 150 किमी कर दी गई। - विक्रम सिंह कंबोज, डिपो महाप्रबंधक, भिवानी।