फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now rover machine will prepare accurate report of land measurement in Bhiwani district

Bhiwani News: अब भिवानी जिले में भूमि पैमाइश की सटीक रिपोर्ट तैयार करेगी रोवर मशीन

Tue, 06 Feb 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 06 Feb 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Now rover machine will prepare accurate report of land measurement in Bhiwani district
रोवर मशीन। 
भिवानी। राजस्व विभाग अब भिवानी जिले में भूमि पैमाइश से जुड़े मामलों की रोवर मशीन से सटीक रिपोर्ट तैयार करेगा। इस मशीन से की गई पैमाइश में इंच भर भी अंतर नहीं आएगा। भूमि की पैमाइश में ज्यादातर मैनुअल तरीके से ही की जा रही है। वहीं इसमें गड़बड़ी की भी आशंका बनी रहती है। लेकिन अब इन सब पर विराम लग जाएगा।
विज्ञापन

भिवानी जिले में अब इलेक्ट्रॉनिक रोवर मशीन से भूमि की पैमाइश की जाएगी। जिले में 14 रोवर मशीनें आ चुकी हैं। इसके लिए राजस्व विभाग के पटवारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। सरकार की ओर से भिवानी में राजस्व विभाग के समक्ष 14 इलेक्ट्रॉनिक रोवर मशीनें भेजी जा चुकी हैं। इससे जमीन की पैमाइश सटीक तरीके से हो पाएगी। रोवर मशीन से भूमि की पैमाइश करते समय डिसप्ले पर वास्तविक नाप भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन

अभी तक पटवारी व कानूनगो मैनुअल तरीके से जमीन की पैमाइश करते थे। इसमें काफी बार इंच व फुट तक की गड़बड़ी होने की संभावना की आशंका रहती थी। गड़बड़ी होने से किसानों के बीच विवाद भी पैदा होते हैं। इन सभी विवादों से निपटने के लिए सरकार मैनुअल तरीके से पैमाइश न करवाकर मशीन से जमीन की पैमाइश की जाएगी। मशीन को चलाने के लिए सरकार द्वारा कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। फिलहाल पटवारी व कानूनगो की हड़ताल के चलते मशीनों से कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जैसे ही हड़ताल खत्म होगी रोवर मशीन से ही भूमि की लंबित मामलों में पैमाइश कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 14 रोवर मशीन आई हैं। रोवर बनाने वाली कंपनी ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दे दिया है। फिलहाल पटवारियों की हड़ताल के चली हुई है। हड़ताल खत्म होते ही मशीनों को फील्ड में उतार दिया जाएगा। जिससे अब भविष्य में भूमि की पैमाइश रोवर मशीन से ही होगी।
-राजकुमार, जिला राजस्व अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article