{"_id":"69fcd19a3ae6a702710663b8","slug":"now-registrations-for-the-chief-minister-pilgrimage-scheme-can-be-done-until-may-10-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-150779-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए अब 10 मई तक कर सकते हैं पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए अब 10 मई तक कर सकते हैं पंजीकरण
Thu, 07 May 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 07 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत नांदेड़ साहिब जाने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण करने की तारीख को 10 मई तक बढ़ा दिया गया है। नांदेड़ के लिए दूसरी विशेष ट्रेन सिरसा से 15 मई को रवाना होगी। इसी ट्रेन में भिवानी के श्रद्धालु भी जाएंगे। इससे पहले 5 मई को पहली विशेष ट्रेन को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से रवाना किया था।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र सिंगल ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह यात्रा पूर्णत निशुल्क रखी गई है। तीर्थ यात्रा योजना के तहत निशुल्क यात्रा के लिए 60 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिक जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय एक लाख 80 हजार रुपए से कम है वे इस योजना के पात्र हैं।
उन्होंने बताया कि पात्र व इच्छुक श्रद्धालु नांदेड़ साहिब की यात्रा के लिए 10 मई तक सरल हरियाणा पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकरण करवाने के बाद भिवानी के लघु सचिवालय स्थित जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय के कमरा नंबर सात में शाम पांच बजे तक अवश्य सूचित करें। यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को अपना मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र व शपथ पत्र भी देना होगा। संवाद