फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now men's and women's toilets are ready near the bar auditorium, will be inaugurated next week.

Bhiwani News: अब बार सभागार के समीप बनकर तैयार हुआ महिला और पुरुष शौचालय, अगले सप्ताह होगा लोकार्पण

Sat, 16 Nov 2024 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 16 Nov 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Now men's and women's toilets are ready near the bar auditorium, will be inaugurated next week.
लघु सचिवालय में तैयार किए गए आधुनिक शौचालय।
भिवानी। अब जिला न्यायालय परिसर अधिवक्ता बार सभागार के समीप महिला और पुरुष शौचालय बनकर तैयार हो चुका है। इसका अगले सप्ताह लोकार्पण कर किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, 12 लाख की लागत से बार एसोसिएशन भिवानी ने बार सभागार के समीप महिलाओं और पुरुष अधिवक्ताओं के लिए अत्याधुनिक सुविधा युक्त शौचालय का निर्माण कराया है। पहले बार सभागार के समीप शौचालय की सुविधा नहीं थी। इससे पहले बार एसोसिएशन के प्रयासों से ही अधिवक्ता चैंबर्स के तीनों खंडों के सभी चैंबर्स के नजदीक शौचालयों का नवीनीकरण का काम कराया जा चुका है।
भिवानी बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट सत्यजीत पिलानिया के प्रयासों से बार सभागार के समीप महिला और पुरुष अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक शौचालय तैयार किया जा रहा है। इसका काम अब करीब पूरा हो चुका है। महिला अधिवक्ताओं के लिए पिंक शौचालय बनाया है। वहीं पुरुष अधिवक्ताओं के लिए भी अलग से वहीं पर शौचालय का निर्माण किया है।
विज्ञापन

भिवानी बार से 2850 अधिवक्ता जुड़े हैं। जब भी सभागार में कोई कार्यक्रम या फिर बैठक होती थी तो शौचालय को लेकर काफी दिक्कतें आती थीं, क्योंकि ये कार्यक्रम व बैठकें कई घंटों तक चलती थी। ऐसे में अधिवक्ताओं के लिए शौचालय की सुविधा न होना बड़ी दुविधा रहती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए बार एसोसिएशन के प्रयासों से अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक शौचालय बनकर तैयार हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला न्यायालय परिसर बार सभागार के पास आधुनिक सुविधा युक्त महिला और पुरुष अधिवक्ताओं के लिए अलग-अलग शौचालय तैयार कराया गया है। इसका काम अब पूरा हो चुका है। अगले सप्ताह ही ये शौचालय बार अधिवक्ताओं के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। हमारा प्रयास है कि बार एसोसिएशन के माध्यम से अधिवक्ताओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिले। इसके लिए मैं अथक प्रयास करता रहता हूं।
-एडवोकेट सत्यजीत पिलानिया, अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article