फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now it is no good if you park your vehicle in the middle of the road and block the way.

Bhiwani News: अब सड़क के बीच में वाहन खड़ा कर रास्ता रोका तो खैर नहीं

Sat, 06 Apr 2024 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 06 Apr 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Now it is no good if you park your vehicle in the middle of the road and block the way.
भिवानी। अब सड़क के बीच वाहन खड़ा कर इधर-उधर कार्य के लिए जाने वालों की खैर नहीं। ऐसे वाहनों पर अब यातायात पुलिस शिकंजा कसेगी और चालक के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मुख्य मार्गाें पर ढाबा, पेट्रोल पंप इत्यादि के समीप वाहन के चालक सड़क पर खतरनाक तरीके से वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक भिवानी वरुण सिंगला के दिशा निर्देश में अब ठोस कदम उठाएगी। भिवानी पुलिस ने शनिवार को जिलेभर में सड़क पर खड़े पांच वाहनों के चालकों पर धारा 283 आईपीसी के तहत कार्रवाई कर वाहनों को जब्त किया गया। वाहन चालकों के विरुद्ध संबंधित थाना में मामले दर्ज किए गए। इस दौरान यातायात पुलिस ने कई वाहन चालकों के मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक भिवानी वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में जिला पुलिस सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए काफी प्रयास कर रही है। जिला पुलिस द्वारा हाइवे पर गलत लेन ड्राइविंग करने वाले तथा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्ती अपनाते हुए वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। नियमों को न मानने की वजह से अधिकतर हादसे होते हैं। भिवानी पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने व वाहनों के सुचारू रूप से आवागमन के लिए मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित गति सीमा व लेन ड्राइविंग व रॉन्ग साइड वाहन न चलाने की वाहन चालकों से लगातार अपील की जा रही है। जिला पुलिस द्वारा गलत लेन में वाहन चलाने वाले, रोड पर वाहन खड़ा कर रास्ता बाधित करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ 283 आईपीसी के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा पांच वाहन चालकों पर मामला दर्ज किया गया है।्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed