{"_id":"675db77425b65d8bef0c0809","slug":"now-id-cards-will-also-be-made-for-teachers-in-government-schools-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-127137-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अब सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के भी बनेंगे आईडी कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अब सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के भी बनेंगे आईडी कार्ड
Sat, 14 Dec 2024 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 14 Dec 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। सरकारी स्कूलों में बच्चों के साथ अब शिक्षकों के भी आईडी कार्ड बनाए जाएंगे। पहचान पत्र में शिक्षक का कोड होने के साथ उनसे संबंधित अन्य जानकारी भी होगी।
शिक्षकों के पहचान पत्र इसी शैक्षणिक सत्र में बनाए जाएंगे। इसको लेकर स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को आदेश जारी किए गए हैं।
शिक्षकों के आई कार्ड निपुण भारत योजना के तहत बनाए जाएंगे। विभाग की ओर से पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के आईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया पहले शुरू हो चुकी है। अब विभाग ने उन्हें पढ़ाने वाले शिक्षकों के भी आईडी कार्ड बनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विभाग के मुताबिक शिक्षकों का ये आइकार्ड पहचान के तौर पर भी काम करेगा। कई बार शिक्षकों की किसी वीआईपी ड्यूटी के दौरान सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोक लिया जाता है।
यह आइकार्ड होने पर शिक्षकों को आसानी से बिना रोक टोक प्रवेश मिल जाएगा। साथ ही, आईडी कार्ड पर इमरजेंसी नंबर भी होगा। किसी तरह की घटना होने पर उक्त नंबर के जरिये परिजनों को तुरंत सूचना दी जा सकेगी।
प्राइमरी स्कूल के बच्चों के साथ शिक्षकों के भी पहचान पत्र बनाए जाएंगे। इसको लेकर निदेशालय से आदेश मिले हैं। इस कार्य को जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
- संतोष नागर, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।