फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now HSVP will prepare the road from Sector Mod to Maham Road for Rs. 3.07 crores, not the Municipal Council.

Bhiwani News: अब नगर परिषद नहीं 3.07 करोड़ में एचएसवीपी तैयार कराएगा सेक्टर मोड़ से महम रोड तक की सड़क

Thu, 25 Jul 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 25 Jul 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Now HSVP will prepare the road from Sector Mod to Maham Road for Rs. 3.07 crores, not the Municipal Council.
भिवानी। अब नगर परिषद नहीं बल्कि एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) 3.07 करोड़ के बजट से सेक्टर 13 मोड़ से महम रोड तक की सड़क का निर्माण कराएगा। पहले इस सड़क को नगर परिषद द्वारा तैयार किए जाने का मसौदा तैयार किया गया था और इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू होती इससे पहले ही वित्त मंत्री के दखल से इस मार्ग को एचएसवीपी के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

असके बाद अब एचएसवीपी ने इस सड़क को तैयार कराने का मसौदा मुख्यालय को भेजा है। जिस पर जल्द बजट मंजूरी मिलने के बाद इसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। इतना ही नहीं शहर के सेक्टर 13 की सड़कों की हालत भी इतनी खराब है कि यहां गड्ढों में सड़क दिखाई देने लगी है। जिनका निर्माण फिलहाल नगर परिषद को कराना है।
विज्ञापन

हांसी रोड के सेक्टर 13 मोड़ से बीपीएस स्कूल के सामने होकर भगत सिंह चौक से महम रोड तक की करीब एक किलोमीटर दायरे की सड़क को चकाचक कराया जाएगा। इसका जिम्मा अब नगर परिषद का नहीं बल्कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को दिया गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सड़क के निर्माण से पहले इसके सर्वेक्षण की रिपोर्ट के बाद एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय को भेजा है। तारकोल से तैयार होने वाली इस सड़क पर 3.07 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। इस सड़क के दोनों तरफ बरसाती पानी की निकासी के लिए भी अलग से चैनल बनाए जाएंगे। जिससे की तारकोल की सड़क पानी के संपर्क में आने से टूटकर न बिखरे। पिछले काफी अर्से से सड़क की हालत खस्ता बनी हुई थी। जिस पर वित्तमंत्री जयप्रकाश दलाल ने इस सड़क के निर्माण को लेकर एचएसवीपी अधिकारियों से बात कर इसका मसौदा तैयार कराने के निर्देश दिए, जबकि पहले ये सड़क नगर परिषद के अधिकारी तैयार करा रहे थे, जिसके लिए सर्वेक्षण के बाद एस्टीमेट भी तैयार हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर 13 की मुख्य सड़क गहरे गड्ढों में बदली, निर्माण की नहीं कोई सुध
शहर के सेक्टर 13 की मुख्य सड़क गहरे गड्ढों में बदल चुकी है। यहां सड़क कम गड्ढे ज्यादा हैं। जिस वजह से सेक्टर के लोगों के वाहन भी इन गड्ढों में फंस रहे हैं। सड़क बार-बार टूटने की वजह यहां दोनों तरफ पानी की निकासी नहीं है। ऐसे में थोड़ी सी बारिश में यहां जलभराव भी होता है। इसी वजह से यह टूटकर बिखर रही है। हालांकि नगर परिषद इसे सीसी पैटर्न पर बनाने की योजना बना रहा था, मगर फिलहाल इस सड़क की कोई सुध नहीं ले रहा है।
एचएसवीपी की ओर से सेक्टर 13 मोड़ से बीपीएस स्कूल के सामने भगत सिंह चौक होते हुए महम रोड तक की करीब एक किलोमीटर दायरे की सड़क का निर्माण तीन करोड़ सात लाख रुपये की अनुमानित लागत से होगा। इसका मसौदा तैयार कर मुख्यालय को भेजा जा चुका है। जैसे ही मंजूरी मिलती है सड़क निर्माण कार्य के टेंडर कराए जाएंगे। सड़क के दोनों तरफ बारिश के पानी की निकासी के लिए चैनल का निर्माण भी होगा। सड़क तारकोल पैटर्न से ही तैयार होगी।

-भूपेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण भिवानी।
सेक्टर 13 मोड़ से महम रोड तक करीब एक किलोमीटर सड़क निर्माण का नगर परिषद ने टेंडर लगा दिया है। जिस पर करीब ढाई करोड़ रुपयों का बजट खर्च आएगा। चार साल पहले इस सड़क का निर्माण नगर परिषद ने कराया था। करीब 50 लाख के बजट से दो बार नगर परिषद इस मार्ग की रिपेयरिंग करा चुकी है। आने वाले पांच दिनों में टेंडर खुल जाएंगे। इसके बाद नगर परिषद इसके कार्य एजेंसी को अलॉट करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। ये मार्ग एचएसवीपी द्वारा निर्माण कराया जाएगा, इसकी हमें कोई जानकारी नहीं है। सेक्टर की सभी सड़कें नगर परिषद के ही अधीन हैं। जिनका रखरखाव भी नगर परिषद ही करा रही है।
- भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article