फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now electricity will improve in 25 villages at a cost of Rs 20 crore.

Bhiwani News: अब 20 करोड़ की लागत से 25 गांवों की बेहतर होगी बिजली

Fri, 17 Oct 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 17 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Now electricity will improve in 25 villages at a cost of Rs 20 crore.
भिवानी। अब करीब 20 करोड़ की लागत से लोहारू, भाखड़ा और ईशरवाल में 33 केवी क्षमता के तीन नए पावर सब स्टेशन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने तीनों सब स्टेशनों के निर्माण की स्वीकृति जारी कर दी है। इसके बाद सब स्टेशन निर्माण के टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं कैरू और गांव धनाना में भी 33 केवी पावर सब स्टेशन के निर्माण का काम दिवाली के बाद आरंभ होगा। नए पावर सब स्टेशन बनने के बाद करीब 25 गांवों की करीब डेढ़ लाख की ग्रामीण आबादी को फायदा मिलेगा। ओवरलोड़ फीडरों से निजात मिलेगी वहीं बिजली के लंबे कटों से भी छुटकारा मिल जाएगा। तीनों पावर सब स्टेशनों का निर्माण अक्तूबर 2026 तक पूरा कर इन्हें चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने गांव भाखड़ा में निगम के एसडीओ कार्यालय के समीप खाली पड़ी भूमि पर 33 केवी क्षमता का नया पावर सब स्टेशन निर्माण का मसौदा मंजूर किया है। इस पावर सब स्टेशन के बनने से गांव भाखड़ा, आसलवास दुबिया, आसलवास मरेटा, लहलहाना, लोहानी गांव की बिजली आपूर्ति पहले से अधिक बेहतर होगी। इसी तरह कस्बा लोहारू में रेलवे स्टेशन के समीप पुराना बिजली घर परिसर में 33 केवी पावर सब स्टेशन निर्माण होगा। इस पावर सब स्टेशन से लोहारू शहर के अलावा गांव फरटिया केहर, फाटियाल ताल, पाथरावाली, ढाण अक्बरपुर, बारवास गांव की बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। इन गांवों के फीडर ओवरलोड की समस्या से भी निजात पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह तोशाम क्षेत्र के गांव ईशरवाल द्वितीय में नया 33 केवी पावर सब स्टेशन बनाया जाएगा। जबकि ईशरवाल प्रथम में पहले ही 33 केवी पावर सब स्टेशन बन चुका है। इस पावर सब स्टेशन से गांव देवावास, जैनावास, रोढान, कतवार, बूसान, साहलेवाला गांव की बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। तीनों ही गांवों में बनने वाले पावर सब स्टेशनों के निर्माण पर करीब 20 करोड़ का बजट खर्च होगा। तीनों सब स्टेशनों के निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद भिवानी सर्कल की कंस्ट्रक्शन विंग द्वारा इनके निर्माण कार्य के टेंडर और वर्क ऑर्डर कराए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

17.59 करोड़ से कैरू और धनाना में बनेंगे 33 केवी पावर सब स्टेशन
जिले के बड़े गांवों में शुमार गांव धनाना और कैरू में 17.59 करोड़ के बजट से 33 केवी पावर सब स्टेशनों के निर्माण का काम भी दिवाली के बाद आरंभ हो जाएगा। जिनकी स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है और इसके वर्क ऑर्डर भी एजेंसी को अलॉट किए जा चुके हैं। धनाना में 12.76 करोड़ की लागत से बनने वाले पावर सब स्टेशन से गांव धनाना, बडेसरा, जताई, कुचपड़, प्रेमनगर, तिगड़ाना, मंढाना गांव की बिजली आपूर्ति को बेहतर किया जाएगा। सब स्टेशन निर्माण के दौरान करीब 20 किलोमीटर नई बिजली लाइन भी डाली जाएगी। इसी तरह कैरू में 4.83 करोड़ से नए सब स्टेशन का निर्माण होने से गांव कैरू, बिजलानावास, ढांगर, चंदावास, बाबरवास गांव की बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। सब स्टेशन तक करीब एक किलोमीटर दायरे में नई लाइन भी डाली जाएगी।


भिवानी सर्कल की कंस्ट्रक्शन विंग के तहत तीन नए 33 केवी पावर सब स्टेशन निर्माण की मंजूरी दी गई है। इसमें लोहारू, भाखड़ा और ईशरवाल द्वितीय में सब स्टेशनों का निर्माण होगा। इसके अलावा गांव धनाना और कैरू में दिवाली के बाद 33 केवी सब स्टेशन निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा। जिसके वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं। नए सब स्टेशनों को अक्तूबर 2026 तक बनाकर तैयार कर दिया जाएगा। इनके बनने से आसपास के गांवों की बिजली आपूर्ति बेहतर होगी और ओवरलोड चल रहे फीडरों को भी निजात मिलेगी, जिससे लाइन लॉस भी कम होगा।
-मनोज पाजू, कार्यकारी अभियंता, कंस्ट्रक्शन विंग भिवानी सर्कल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed