{"_id":"625b1b5fed82af58501154d7","slug":"now-corona-test-is-not-necessary-for-all-patients-bhiwani-news-hsr629286074","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सभी मरीजों के लिए जरूरी नहीं कोरोना टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सभी मरीजों के लिए जरूरी नहीं कोरोना टेस्ट
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में प्रतीक्षालय में अपनी बारी के इंतजार में बैठे मरीज। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को कोरोना जांच करवाना अनिवार्य नहीं है। अब सिर्फ उन लोगों की कोरोना जांच की जाएगी, जिसमें संक्रमण के लक्षण हैं।
पहले रोजाना के 1800 से 2000 सैंपल लिए जाते थे, अब सिर्फ 300 से 400 सैंपल लिए जा रहे हैं। हालांकि कोरोना की तीनों लहरों में नागरिक अस्पताल सहित प्रत्येक शहरी और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना जांच की व्यवस्था की है। फिलहाल भी नागरिक अस्पताल की सामान्य ओपीडी, महिला ओपीडी और फ्लू कॉर्नर में कोरोना जांच की सुविधा है, मगर अब लोग टीकाकरण के साथ ही सैंपलिंग में भी रुचि नहीं दिखा रहे। इसकी वजह से सैंपलिंग कम हो गई है।
15 दिनों में सैंपल की स्थिति
दिनांक सैंपल
1अप्रैल 625
2 अप्रैल 455
3 अप्रैल 150
4 अप्रैल 320
5 अप्रैल 330
6 अप्रैल 450
7 अप्रैल 320
8 अप्रैल 380
9 अप्रैल 480
10 अप्रैल 160
11 अप्रैल 490
12 अप्रैल 380
13 अप्रैल 420
14 अप्रैल 150
15 अप्रैल 360
ओपीडी का समय बदला, पहले दिन ही लेट पहुंचे कुछ कर्मचारी
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी के मौसम के चलते शनिवार से ओपीडी के समय में बदलाव किया है। अब ओपीडी का समय सुबह नौ से दोपहर तीन बजे के बजाय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगा। इसके चलते शनिवार को पहले दिन समय पर काफी कम मरीज पहुंचे और स्टाफ भी कम ही पहुंचा। ऐसे में समय बदलाव के बावजूद कुछ खास असर नहीं दिखा।
विज्ञापन
हालांकि सुबह साढ़े नौ बजे के बाद चेकअप स्लिप की खिड़की और चिकित्सक कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लग गई। मरीजों की भीड़ की वजह से स्वास्थ्यकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, ओपीडी में बनाए प्रतीक्षालय में मरीज व तीमारदार अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। शनिवार को नागरिक अस्पताल की ओपीडी में करीब 1150 मरीज पहुंचे। इनमें से ज्यादातर मरीज बुखार, उल्टी, दस्त, एलर्जी, आंखों में जलन, टाइफाइड बुखार, बच्चों की बीमारियों के मरीज थे। वहीं, चिकित्सक ने चेकअप के बाद दवा दी। साथ ही गर्मी से बचाव के लिए अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी। साथ ही अधिक से अधिक शुद्ध पानी से सेवन करने का परामर्श भी दिया।
ओपीडी समय में बदलाव
कोरोना संक्रमण की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार सैंपलिंग की जा रही है। नागरिकों से अपील है कि कोरोना संक्रमण के लक्षण है तो नजदीक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच करवा लें, ताकि समय पर कोरोना का उपचार हो सके। साथ ही ओपीडी का समय बदलाव हो गया है तो मरीज और स्टाफ नए समय के अनुसार ही अस्पताल में पहुंचे।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।